IPL 2024 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 के मुकाबले में कोलकाता ने सनराइजर्स को 38 गेंद शेष रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है। उसे एक और मौका मिलेगा।
दरअसल, क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ने का मौका मिलता है। ऐसे में सनराइजर्स का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह 24 मई को दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर होगी। जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हो सकता है इसमें जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार फिर केकेआर से फाइनल में भिड़ने का मौका मिले।
कोलकाता नाइट राइडर्स की धमाकेदार जीत
मंगलवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उसके बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए। सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज केकेआर की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए और 19.3 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आश्चर्यजनक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट निकाले।
केकेआर की विस्फोटक बल्लेबाजी
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14 गेंदों में 23, सुनील नारायण ने 16 गेंदों में 21 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर ने मिलकर तूफान मचा दिया। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंदों में 51 और श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 58 रन ठोक केकेआर को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। वेंकटेश ने अपनी विस्फोटक पारी में 5 चौके-4 छक्के और श्रेयस ने 5 चौके-4 छक्के ठोके।
चौथी बार फाइनल में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथी बार आईपीएल में फाइनल का टिकट हासिल किया है। केकेआर की टीम इससे पहले 2012, 2014 और 2021 में फाइनल खेल चुकी है। केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता है। अब वह तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
19 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines