IPL 2024 KKR vs RR: आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला किसी अजूबे से कम नहीं था। राजस्थान ने एक ऐसे मैच में जीत दर्ज की है, जो पूरी तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम हो गया था। राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर वन मैन आर्मी की तरह अकेले लड़ते रहे और आखिरकार टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे। इस मैच में रॉयल्स की जीत से उसका प्लेऑफ खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है। राजस्थान इस सीजन अभी तक 7 मुकाबले खेल चुका है, जिनमें से 6 मैचों में जीत मिली है। दूसरी ओर 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिसके लिए प्लेऑफ की रेस लगभग खत्म हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RR: राजस्थान ने किया IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी
हारने के बाद भी मजबूत स्थिति में है केकेआर
आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल हर मुकाबले के बाद बदलती जा रही है। टूर्नामेंट ऐसे दौर में पहुंच चुका है, जहां से हर मैच टीम को बाहर का रास्ता दिखा सकता है या फिर प्लेऑफ का टिकट दिला सकता है। कोलकाता की टीम राजस्थान के खिलाफ हारने के बाद भी काफी मजबूत स्थिति में है। केकेआर इस सीजन अभी तक 6 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 4 मैचों में जीत हासिल हुई है। इस मैच से पहले भी केकेआर दूसरे स्थान पर थी और अभी भी दूसरे स्थान पर है, लेकिन अब झोली में 2 हार आ गई है। हालांकि अंकतालिका में मजबूत स्थिति ने होने के कारण कोलकाता का प्लेऑफ खेलना भी तय समझा जा रहा है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी मजबूत स्थिति में दिख रही है। लेकिन 4 ऐसी भी टीमें हैं, जो इस रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।
ये भी पढें:- शाहरुख के सामने बटलर बने बाजीगर, हारी बाजी पर मायूस हुए किंग खान, रिएक्शन वायरल
इन 4 टीमों का पत्ता कटना लगभग तय
बता दें कि आईपीएल 2024 में अभी तक खेले गए मुकाबले के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्लेऑफ से 4 टीमों की विदाई लगभग तय है। इनमें सबसे पहले तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है, जो 7 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन सिर्फ एक मैच अपने नाम कर पाई है। दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस भी इसी लिस्ट में शामिल है। दोनों टीमें 6 में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की भी प्लेऑफ से विदाई तय लग रही है। पंजाब भी 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है। किसी भी टीम को आसानी से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 8 मैच जीतने होंगे। प्रत्येक टीम को 14 लीग मैच खेलने हैं। अगर हम आरसीबी की बात करें, तो बेंगलुरु को 7 मैच और खेलने हैं। अगर बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे सभी 7 मैच जीतने होंगे, जो कि इतना आसान नहीं होगा। इसी तरह बाकी 3 टीमों के लिए भी यह राह काफी मुश्किल होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- RR vs KKR: गंभीर की ‘नारायण चाल’ हुई हिट, मैदान से बाहर रहकर गौतम ने खेला मास्टर स्ट्रोक
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
31 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
35 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
56 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines