KKR vs RR Dream 11: आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीजन की दो सबसे मजबूत टीमों के इस मैच के लिए फैंस भी तैयार है। जहां एक तरफ राजस्थान ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है और संजू सैमसन की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर है।
वहीं दूसरी तरफ केकेआर ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है और श्रेयस अय्यर की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं इस रोमांचक मैच के लिए अगर आप भी अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।
बल्लेबाज
इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में राजस्थान की तरफ से रियान पराग, जोश बटलर और संजू सैमसन को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से फिल सॉल्ट, सुनील नरेन पर दांव खेल सकते हैं। ये सभी बल्लेबाज इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
गेंदबाज और ऑलराउंडर्स
राजस्थान की तरफ से आप तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती पर दांव खेल सकते है। केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी अब फॉर्म में वापस लौट चुके हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा ऑलराउंर के तौर केकेआर के आंद्रे रसेल को टीम में शामिल कर सकते हैं।
विकेटकीपर\कप्तान और उपकप्तान
विकेटकीपर के तौर पर आप संजू सैमसन को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कप्तान आप सुनील नरेन और उपकप्तान रियान पराग को बना सकते हैं। ये खिलाड़ी आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं।
KKR vs RR Dream 11 Team: जोश बटलर, संजू सैमसन, सुनील नरेन (कप्तान), फिल सॉल्ट, रियान पराग (उपकप्तान), आंद्रे रसेल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवती।
ये भी पढ़ें:- IPL के बीच खतरे में विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम रचेंगे इतिहास!
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आखिर लीग चरण में क्यों MI-CSK जैसी कुछ टीमें एक बार ही एक-दूसरे से भिड़ेंगी? जानें वजह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर पूर्व दिग्गज ने उठाया सवाल, क्या सच में अनफिट है MI के कप्तान?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines