KKR vs RCB Virat Kohli Wicket: आईपीएल 2024 का 36वां मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर से कोलकाता के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। हालांकि आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने भी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन विराट कोहली का आउट होना इस मैच में एक नया विवाद छेड़ गया। विराट के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
विराट कोहली आउट या नॉटआउट
दरअसल जब आरसीबी की तरफ से विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके सामने गेंदबाजी करने हर्षित राणा आए। हर्षित राणा ने विराट कोहली को पहली ही गेंद स्लो फुलटोस डाली। जिस पर विराट आसान सा कैच गेंदबाज को ही दे बैठे।
हालांकि ये बॉल हर किसी को नो बॉल लग रही थी, इस पर विराट ने भी डीआरएस लिया था। बाद में थर्ड अंपायर ने भी विराट को आउट करार दिया था। जिसके बाद कोहली अंपायर के इस फैसले से काफी निराश दिखे। मैदान से बाहर जाते हुए विराट काफी गुस्से में दिखाई दिए।
हर्षा भोगले ने दिया रिएक्शन
विराट के विकेट और थर्ड अंपायर के फैसले पर काफी विवाद छिड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हर्षा भोगले ने पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के लिए भगवान का शुक्र है। टेक्नोलॉजी ने पक्षपात को ही खत्म कर दिया है। अगर टेक्नोलॉजी नहीं होती, तो अंपायर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जाता। टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही खिलाड़ियों की कमर माप ली गई, इसका हमें लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने आगे कहा कि यह अंपायरों के बारे में नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के बारे में था।
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: विराट के विकेट पर छिड़ी बहस, अंपायर पर भड़के कोहली
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Kill You…विराट कोहली ने बीच मैदान सुनील नारायण को दी चुनौती
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines