Virat Kohli Angry: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के विकेट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली अपने विकेट पर बुरी तरह बिफर गए। वह अंपायर से बहस करते नजर आए। कोहली का गुस्सा इसके बाद भी नहीं रुका। जब वे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे तो बुरी तरह भड़क गए।
बल्ले को जोर से पटका, डस्टबिन में मारा मुक्का
कोहली अंपायर से बहस करने के बाद जब पवेलियन की ओर लौटने लगे तो बाउंड्री पार करने के बाद उन्होंने बल्ले को जोर से पटका। दोनों हाथों में ग्लव्स लिए कोहली ने इसके बाद पास रखे डस्टबिन में मुक्का दे मारा। जिससे यह नीचे गिर गया। हालांकि इसका नुकसान कोहली को भी हुआ। उन्होंने जैसे ही डस्टबिन में मुक्का मारा, उनके ग्लव्स गिर गए। इसके बाद वे वापस आए और अपने ग्लव्स उठाकर वापस चल दिए।
कोहली के इस विकेट ने क्रिकेट की दुनिया में तूफान मचा दिया है। इस विकेट पर फैंस और एक्सपर्ट दो हिस्सों में बंटे नजर आए। जहां एक ओर फैंस का कहना है कि विराट कोहली नॉटआउट थे तो वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस ने उन्हें आउट बताया है।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: अंपायर के फैसले पर भड़के पूर्व दिग्गज, विराट के विकेट से नाखुश फैंस
हर्षित राणा की बॉल पर आउट हुए थे कोहली
दरअसल ये पूरा मामला तीसरे ओवर की पहली गेंद से जुड़ा है। हर्षित राणा की पहली गेंद हाथ से स्लिप होकर फुल टॉस बन गई, जिसे कोहली ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ये बल्ले से लगकर हवा में उड़ गई। जिसे हर्षित ने कैच कर लिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को भारी पड़ सकती है अंपायर से बहस, धोनी को मिली थी सजा
इसके बाद कोहली ने इस बॉल को चेक करने के लिए रिव्यू ले लिया। जिसमें दिखा कि कोहली क्रीज से आगे थे और बॉल उनकी कमर के पास नजर आ रही थी। हालांकि इसके बाद कोहली थर्ड अंपायर के निर्णय पर फील्ड अंपायर से भिड़ गए। उन्होंने जाते-जाते अपना अग्रेशन दिखाया।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट के विकेट पर छिड़ी बहस, अंपायर पर भड़के कोहली
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Kill You…विराट कोहली ने बीच मैदान सुनील नारायण को दी चुनौती
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines