Virat Kohli Pushpa Style Sunil Narine: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मैदान पर मौजूदगी फैंस को खुश कर देती है। वे मैदान पर एग्रेसिव होने के साथ ही साथी खिलाड़ियों से मजे लेने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। विराट कोहली की इसी खुशमिजाजी का नजारा रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी ने केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज सुनील नारायण के बीच मैदान मजे ले लिए।
अचानक बॉलिंग एक्शन में नजर आए कोहली
हुआ यूं कि मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद विराट कोहली अचानक गेंदबाजी के लिए उतर आए। वे अंपायर को अपनी कैप पकड़ाते हैं और बॉलिंग एक्शन के लिए तैयार हो जाते हैं। बॉल को हाथ में लेकर जब कोहली आगे बढ़ते हैं तो उनके सामने सुनील नारायण आ जाते हैं।
पुष्पा फिल्म का स्टाइल दिखाया
जिन्हें देख कोहली पुष्पा फिल्म का मशहूर सिग्नेचर स्टाइल Kill You… आजमाते हैं और उन्हें खुली चुनौती दे देते हैं। इसके कुछ देर बाद ही कोहली नारायण से कुछ कहते नजर आते हैं। जिस पर नारायण जोर से हंसते नजर आते हैं। ये नजारा देख कमेंटेटर भी हैरान रह गए। कोहली का ये वीडियो क्रिकेट फैंस में चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली से की बात, अगले ओवर में उड़ा डाले फिल साल्ट के होश
कोहली ने नहीं की गेंदबाजी
खास बात यह है कि कोहली ने ये ड्रामा करने के बाद गेंदबाजी नहीं की। इसे लेकर कहा जा रहा है कि वे नारायण को डराना चाहते थे। शायद इसी का असर था कि सुनील नारायण इस मैच में फ्लॉप रहे। वे 15 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 2 चौके लगाए। नारायण के आउट होने के बाद कोहली एग्रेसिव मूड में नजर आए। हालांकि नारायण के आउट होने के बाद केकेआर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन ठोक डाले।
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: कैमरून ग्रीन ने उठाया लंबाई का फायदा, हवा में लगाई छलांग और लपका बेहतरीन कैच
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines