KKR vs RCB: Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करे शामिल, हो सकता है तगड़ा मुनाफा

KKR vs RCB Dream 11: आईपीएल 2024 का 36वां मुकाबला केकेआर और आरसीबी खेला जाएगा। इस मैच के लिए अगर आप ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते है तो इन खिलाड़ियों पर दाव खेल सकते हैं।

ipl 2024 KKR vs RCB Dream 11 fantasy team virat kohli Sunil Narine

ipl 2024 KKR vs RCB Dream 11 fantasy team Image Credit: Social Media

KKR vs RCB Dream 11: आईपीएल 2024 में 36वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। जहां प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है तो वहीं आरसीबी की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है। आरसीबी की टीम इस सीजन में अपनी दूसरी जीत की तलाश में हैं। अगर आरसीबी इस मैच को हार जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। वहीं अगर इस रोमांचक मैच के लिए अगर आप भी ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो हम आपको दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनको अपनी टीम में शामिल करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाज

इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और महिपाल लोमरोर शामिल है। इसके अलावा केकेआर की तरफ से आप सुनील नरेन और फिल सॉल्ट पर दाव खेल सकते हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

गेंदबाज और ऑलराउंडर्स

इसके अलावा बात अगर गेंदबाज की करे तो आरसीबी की तरफ से यश दयाल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर की बात करे तो केकेआर के आंद्रे रसेल को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। रसेल बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हैं।

विज्ञापन

विकेटकीपर, कप्तान और उपकप्तान

इस मैच के लिए आप विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कप्तान के रूप में आप सुनील नरेन और उपकप्तान विराट कोहली को बना सकते हैं।

विज्ञापन

KKR vs RCB Dream 11 Team: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, सुनील नरेन, फिल सॉल्ट, महिपाल लोमरोर, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, मिचेल स्टार्क, यश दयाल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ