KKR vs LSG: गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर ढाया था कहर, अब किया आईपीएल में डेब्यू

KKR vs LSG Shamar Joseph IPL Debut: आईपीएल 2024 में कोलकाता और लखनऊ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गाबा का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिला है।

IPL 2024 KKR vs LSG Shamar Joseph IPL debut Lucknow Super Giants

IPL 2024 KKR vs LSG Shamar Joseph IPL debut Lucknow Super Giants

KKR vs LSG Shamar Joseph IPL Debut: आईपीएल 2024 में 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। कोलकाता की तरफ से इस मैच की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को नहीं रखा गया है, जबकि हर्षित राणा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।

विज्ञापन

इसके अलावा लखनऊ में भी बदलाव देखने को मिले है। नवीन उल हक, अरशद खान और देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। जबकि लखनऊ की तरफ से इस मैच में एक खिलाड़ी को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला है।

विज्ञापन

आईपीएल में गाबा के किंग का डेब्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को खरीदा था। हालांकि जोसेफ को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन आज कोलकाता के खिलाफ शमर जोसेफ को अपना डेब्यू करने का मौका मिला है।

विज्ञापन

साल 2023 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

24 साल के शमर जोसेफ ने पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस दौरान शमर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में उसी की धरती पर 27 साल के बाद हराया था।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ