IPL 2024 Star Player Join CSK: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अहम है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम आखिरी 2 मुकाबले हार चुकी है, ऐसे में अगर सीएके को प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत करनी है, तो आज के मैच में जीत हासिल करनी होगी। गौर करने वाली बात है कि केकेआर की टीम कमाल के फॉर्म में चल रही है। केकेआर ने इस आईपीएल सीजन खेले गए तीनों मुकाबले में जीत हासिल की है। ऐसे में अगर चेन्नई को यह मुकाबला जीतना है, तो खास रणनीति बनाने की जरूरत होगी। इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्ले-बल्ले हो गई है। एक घातक खिलाड़ी की कोलकाता के खिलाफ सीएसके में वापसी हो सकती है। इससे चेन्नई की टीम और अधिक मजबूत हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच DC के साथ जुड़ा साउथ अफ्रीकी स्टार, हैरी ब्रूक की लेगा जगह
सीएसके में हो सकती है स्टार खिलाड़ी की एंट्री
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया था। चेन्नई की टीम उम्मीद लगाए बैठी थी कि चौथे मुकाबले में भी पथिराना का साथ मिलेगा, लेकिन वह चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेला था, इसके बाद पथिराना चोटिल होने के बाद चौथे मुकाबले से भी बाहर हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मथीशा कोलकाता के खिलाफ मैच खेलते दिख सकते हैं। अगर वह लौटते हैं, तो फिर से अपने पुराने रंग में नजर आएंगे। इससे चेन्नई के खिलाफ कोलकाता के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, MI तो बच गई, लेकिन इन 2 बड़ी टीमों का पत्ता कटना तय
बांग्लादेशी स्टार की भी हुई वापसी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक नहीं, बल्कि 2 गुड न्यूज आई है। मथीशा पथिराना तो चोट से वापसी कर ही सकते हैं, इसके अलावा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी वापसी करने वाले हैं। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ चेन्नई के दोनों अनमोल रत्न की वापसी होने से कोलकाता के खिलाफ मैच में काफी मजबूती मिलेगी। मुस्तफिजुर रहमान आईसीसी टी20 विश्व कप के मद्देनजर वीजा के काम से अपने देश बांग्लादेश लौट गए थे, लेकिन अब वह भी वापस आ चुके हैं। कोलकाता को अगर आईपीएल 2024 में अपनी बादशाहत बरकरार रखनी है, तो इन दोनों तेज गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई ने किया पलटवार, दिल्ली की हार से RCB की टूटी आस, CSK को भी लगा झटका
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines