KKR Flight Diverted To Guwahati: आईपीएल 2024 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर की टीम फ्लाइट से कोलकाता जा रही थी, लेकिन अचानक फ्लाइट कोलकाता नहीं पहुंचकर गुवाहाटी पहुंच गई। इसको लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरी फ्लाइट सभी खिलाड़ियों को लेकर कोलकाता की बजाय गुवाहाटी क्यों पहुंच गई। इसकी जानकारी खुद केकेआर ने ऑफिशियल ट्वीट कर दी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया के बाद पाकिस्तान ने रिवील की जर्सी, नए अंदाज में नजर आई बाबर की सेना
फ्लाइट कोलकाता की बजाय क्यों पहुंची गुवाहाटी
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 में अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मई को खेलना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा, इसको लेकर केकेआर कोलकाता पहुंचने वाली है। लेकिन इस बीच केकेआर के खिलाड़ियों को लेकर जा रही फ्लाइट कोलकाता नहीं पहुंचकर गुवाहाटी पहुंच गई। बता दें कि केकेआर की फ्लाइट ने खराब मौसम के कारण अपना रुख गुवाहाटी की ओर कर लिया। अब जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा, फ्लाइट फिर से कोलकाता के लिए उड़ेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बाउंसर, यॉर्कर…सुनील नारायण के खिलाफ कुछ भी नहीं कर रहा काम, सामने आई गेंदबाज की बेबसी
अंकतालिका में केकेआर की स्थिति
केकेआर अंकतालिका में बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी है। कोलकाता ने इस सीजन अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 8 मैच जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है। केकेआर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन अगला मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही वह प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पूरी तरह से कंफर्म कर लेगी। कोलकाता को अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे केकेआर ने अपने नाम कर अंकतालिका में उलटफेर कर दिया और राजस्थान रॉयल्स को पीछे कर टॉप पर पहुंच गई।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
57 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines