IPL 2024, KKR Phil Salt Batting: आईपीएल 2024 को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। लोकसभा चुनाव के कारण इस बार आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा। वहीं सभी टीमों ने आईपीएल 2024 के खिताब को जीतने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी में एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का भी है। दरअसल केकेआर में खेले गए प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने शानदार पारी खेली। उनकी यह पारी देखने के बाद माना जा रहा है कि वह बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान श्रेयस अय्यर और मेंटर गौतम गंभीर की पहली पसंद हो सकते हैं।
प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में खेले गए प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। साल्ट ने प्रैक्टिस मैच में सिर्फ 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। साल्ट ने इस मैच में गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और मैदान के हर तरफ बड़े शॉट्स खेले। साल्ट ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी देखने के बाद लग रहा था कि वह कमाल की फॉर्म में हैं। साल्ट की दमदार पारी के बाद ये भी माना जा रहा है कि उन्हें शुरुआती मैच से ही प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। दरअसल फिल साल्ट को इंग्लैंड के जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। रॉय ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके चलते केकेआर ने साल्ट को टीम में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024 Final: क्या RCB को मिलेगा पहला खिताब या DC के दबंग मारेंगे बाजी? मेग लैनिंग ने जीता टॉस
मनीष पांडे प्रैक्टिस मैच में फेल
भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को केकेआर ने 50 लाख की बेस प्राइज के साथ टीम में शामिल किया था, लेकिन वह प्रैक्टिस मैच में फेल रहे। मनीष पांडे से प्रैक्टिस मैच में उनके साथ खिलाड़ी बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह बिना कोई बड़ा कमाल किए ही वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर चकमा खा गए और पवेलियन लौट गए। वरुण चक्रवर्ती ने मनीष पांडे के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी बतौर ओपनर बड़ी पारी खेलने में फेल रहे। बता दें कि वेंकटेश अय्यर का खराब फॉर्म केकेआर खेमे के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि क्या केकेआर की टीम उनपर शुरुआती मैचों में भरोसा जताती है या फिर उनका विकल्प तलाशती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 के लिए शेन वॉटसन ने ठुकराया था PCB का ऑफर, बड़ी वजह आई सामने
फिल साल्ट का टी20 करियर
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपने देश के लिए 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 639 रन बनाए हैं। इस दौरान साल्ट ने 2 अर्घशतक और 2 शतक लगाए हैं। फिल साल्ट की बल्लेबाजी की खास बात यह है कि वह टी20 में 165.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। जिसका फायदा यकीनन केकेआर आईपीएल 2024 के पॉवर प्ले में उठा सकती है। अब देखना यह होगा कि वह इस दमदार फॉर्म को लीग मैचों में भी कायम रखने में सफल रहते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
44 mins agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
1 hr agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
2 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
3 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
4 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
4 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
6 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines