Gautam Gambhir Fan Emotional: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। केकेआर ने अब तक खेले गए 11 में से 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उसका प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है। केकेआर की इस सफलता के पीछे गौतम गंभीर का बड़ा हाथ माना जाता है।
गौतम गंभीर इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे। वह केकेआर में एक बार फिर वापस आए हैं। गंभीर टीम के मेंटर की भूमिका में हैं। कई बार उन्हें बीच मैच रणनीति बनाते हुए भी देखा जाता है। गंभीर की मौजूदगी को केकेआर के फैन बड़े परिप्रेक्ष्य में देख रहे हैं।
इमोशनल हुआ फैन
गंभीर का वापस आना उनका उत्साह बढ़ा रहा है। केकेआर के फैंस की गंभीर के लिए दीवानगी मैदान और उसके बाहर बखूबी देखी जा सकती है। फैन अब उन्हें इसी फ्रेंचाइजी में ही देखना चाहते हैं। फैंस की ये दीवानगी केकेआर के एक इवेंट में सामने आई। जहां एक फैन उनके सामने काफी इमोशनल हो गया।
”आप हमें छोड़कर मत जाइएगा”
एक फैन ने उनसे बातचीत करते हुए कहा- सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। सर आप हमें छोड़कर मत जाइएगा। आपके जाने से हमें कितनी तकलीफ हुई है। आपको समझा नहीं सकता। इसके बाद शख्स उन्हें बंगाली गाना ”चेरे दिले सोनार…” सुनाने लगता है। इसे बाद शख्स कहता है कि सर हमें तकलीफ मत दीजिए। प्लीज हमें छोड़कर मत जाइए। हम भी आपको कभी छोड़ना नहीं चाहते। इसके बाद शख्स हाथ जोड़कर प्लीज प्लीज…कहता है। जिसे देख गंभीर मुस्कुरा देते हैं। इस इवेंट में गौती के कई फैन नजर आए। जिन्होंने गौतम गंभीर और केकेआर के साथ अपनी जर्नी साझा की।
गंभीर ने की थी केकेआर की कप्तानी
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने 2011 से 2017 तक केकेआर की कप्तानी की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स 2012 और 2014 में खिताब जीत चुकी है। साल 2012 में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। जबकि 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर यह कारनामा दोहराया। केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान हैं।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया
ये भी पढ़ें: RCB में आ जाओ…केएल राहुल-संजीव गोयनका का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की गुहार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines