IPL 2024 New Rule: आईपीएल में पहली बार लागू होगा ये खास नियम, गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले

IPL 2024 New Rule: आईपीएल 2024 में पहली बार एक खास नियम लागू होगा। यह नियम इससे पहले 16 साल के इतिहास में कभी नहीं आया। जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी यह नियम लागू नहीं है। लेकिन बीसीसीआई इसे आईपीएल के आगामी सीजन में लागू करने जा रहा है। वहीं आईसीसी के कुछ खास नियम आईपीएल 17 में नहीं लागू होंगे।

IPL 2024 New Rule Two Bouncers Allowed in Over No Stumping Catch DRS ICC Rule

IPL 2024 New Rule

IPL 2024 New Rule: आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार 22 मार्च से इसका आगाज होगा। इसके लिए फैंस का उत्साह जोरों पर है। वहीं इस खेल के रोमांच को और बढ़ाने के लिए एक नया नियम भी आगामी सीजन में नजर आएगा। 17 साल के इतिहास में पहली बार आईपीएल में यह खास नियम लागू होगा। इससे गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। यह खास नियम इससे पहले बीसीसीआई ने हाल ही में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू किया था। अब पहली बार आईपीएल में भी इसका इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन

क्या है ये नया नियम?

आपको बता दें कि आमतौर पर टी20 क्रिकेट में एक ओवर में दो बाउंसर यानी कंधे से ऊपर की गेंद मान्य नहीं होती हैं। दूसरी गेंद को अंपायर द्वारा एक्स्ट्ररा डिलीवरी करारते हुए एक रन दिया जाता है। मगर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में दो बाउंसर मान्य होती हैं। अब आईपीएल में भी पहली बार आगामी सीजन में एक ओवर में दो बाउंसर मान्य होंगी। इस नए नियम से गेंदबाजों को काफी फायदा मिल सकता है। टी20 क्रिकेट में एक-एक गेंद का महत्व होता है और ऐसे में एक पारी में अधिकतम 40 बाउंसर गेंदें बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने नहीं माना ICC का नियम

बीसीसीआई द्वारा टी20 क्रिकेट में एक ओवर में दो बाउंसर के नियम को हाल ही में मान्य किया गया था। सैय्यद मुश्ताक अलगी ट्रॉफी में इसका इस्तेमाल हुआ। अब बोर्ड ने इसके बाद आईपीएल में भी इस नियम को लागू करने का फैसला किया है। जबकि टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में एक ही बाउंसर गेंद मान्य होती है। इसके साथ बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी द्वारा बदले गए स्टंपिंग और कैच के डीआरएस का अलग-अलग इस्तेमाल करने वाला नियम नहीं माना है।

विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार अगर स्टंपिंग के पहले कैच चेक नहीं करना फील्डिंग साइड के लिए गलत होगा। जबकि आईसीसी ने कहा था कि अगर फील्डिंग साइड ने स्टंपिंग की अपील की है तो थर्ड अंपायर स्टंपिंग के लिए रिव्यू करेगा। कैच चेक करने के लिए टीम को डीआरएस लेना होगा। मगर बीसीसीआई इस नियम को आगामी आईपीएल सीजन में नहीं लागू करेगा। साथ ही हाल ही में आए स्टॉप क्लॉक रूल को भी आईपीएल में नहीं देखा जाएगा। इसके अलावा रेफरल की बात करें तो एक पारी में हर टीम के पास दो रेफरल होंगे। वाइड और नो बॉल पर भी पिछले सीजन की तरह रेफरल लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ