IPL 2024: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स टीम की शानदार शुरुआत रही है। टूर्नामेंट में अभी तक संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही टीम ने जीत हासिल की है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं अब आईपीएल 2024 के बीच राजस्थान के एक स्टार खिलाड़ी ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। दरअसल इस खिलाड़ी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। जिसकी वजह भी इस खिलाड़ी ने बताई है कि आखिर क्यों उनको अपना नाम बदलना पड़ रहा है।
क्यों बदलना पड़ा नाम?
दरअसल इंग्लैंड के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आधिकारिक तौर अपना नाम बदलने का फैसला किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इसका ऐलान करते हुए जोस बटलर के एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें बटलर अपना नाम बदलने की वजह का जिक्र कर रहे हैं।
वीडियो में जोस बटलर ने बताया कि लोग उनको गलत नाम से पुकारते हैं यहां तक उनके मेडल पर भी नाम गलत लिखा होता है। वहीं उनकी मां भी गलत नाम लिखने लगी है। आगे उन्होंने कहा कि 13 साल इंग्लैंड के लिए खेलने और 2 विश्व कप जीतने के बाद अब उनको इसका समाधान मिला है अब वो आधिकारिक जोश बटलर है।
आईपीएल 2024 में नहीं मिली अच्छी शुरुआत
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने काफी शानदार शुरुआत करते हुए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज जोश बटलर अभी तक अपनी लय में दिखाई नहीं दिए हैं। जोश बटलर को बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करते हुए देखा गया है। अभी तक बटलर के बल्ले से एक भी शानदार पारी नहीं निकली है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: क्या गिल-सिराज का कटेगा पत्ता! विश्व कप में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: कोच नहीं फौज करा रही पाकिस्तानी टीम की ट्रेनिंग, चौंकाने वाली है वजह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत पर मंडराया बैन होने का खतरा! क्यों फंसे DC के कप्तान, जानें पूरा नियम
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines