हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: क्या पंजाब का भी बदल गया कप्तान? फोटो में धवन की जगह नजर आए जितेश शर्मा

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से पहले अपने कप्तान बदल दिए हैं, यह खबर तो सभी को पता है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की गई है, इससे सोशल मीडिया पर शिखर धवन से भी पंजाब की कप्तानी छिनने की खबर सुर्खियां बटोर रही है। आइए हम आपको बताते हैं इस खबर की सच्चाई।

विज्ञापन
आईपीएल 2024

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है। चेन्नई ने अपनी टीम का कप्तान बदल दिया है। अब चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते दिखेंगे। लेकिन इस बीच एक और खबर चर्चा में है। इंडियन प्रीमियर लीग के ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर साझा की गई है, जिसने फैंस के बीच पंजाब किंग्स के कप्तान को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पंजाब ने भी अपने कप्तान बदल दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ही क्यों? क्या CSK ने इन 2 खिलाड़ियों के साथ किया धोखा!

विज्ञापन

फोटो में धवन की जगह दिखे जितेश शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग पर जो तस्वीर साझा की गई है, इसमें सभी टीमों के कप्तान दिख रहे हैं। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी नजर नहीं आ रहे हैं, उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में गौर करने वाली बात है कि पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी नजर नहीं आ रहे हैं। धवन की जगह पंजाब किंग्स के विस्फोटक खिलाड़ी जितेश शर्मा नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिखर धवन से भी पंजाब की कप्तानी छिन चुकी है। क्या पंजाब ने भी धवन को कप्तानी से हटाकर जितेश शर्मा को कप्तान बना दिया है। आइए हम आपको इन सवालों के जवाब देते हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या धोनी पर था दबाव? या अपनी मर्जी से छोड़ी कप्तानी; जानिए पूरी सच्चाई

विज्ञापन

क्या है सचमुच बदल गया पंजाब का कप्तान

बता दें कि पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान नहीं बदले हैं। आईपीएल 2024 में शिखर धवन ही टीम के लिए कप्तानी करते दिखेंगे। तस्वीर में पंजाब के खिलाड़ी जितेश शर्मा नजर आ रहे हैं, जो की टीम के उपकप्तान हैं। शिखर धवन किसी कारण से फोटो शूट में शामिल नहीं हो सके थे, इस कारण से उपकप्तान के साथ फोटो शूट किया गया है। फोटो कैप्शन में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि इस तस्वीर में 9 टीमों के कप्तान हैं और एक टीम के उपकप्तान हैं। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर इस फोटो के आधार पर फैंस जो दावे कर रहे हैं, वह गलत है। पंजाब किंग्स के कप्तान नहीं बदले हैं। शिखर धवन ही आईपीएल 2024 में भी कप्तानी करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या MS धोनी का यह आखिरी सीजन? कप्तानी छोड़ने के बाद उठा बड़ा सवाल

विज्ञापन

धोनी ने छोड़ी टीम की कप्तानी

आईपीएल 2024 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैसले से सभी को हैरान कर दिया है। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी वापस ले ली है और यह जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई है। फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि धोनी पर कप्तानी छोड़ने का कोई दबाव नहीं डाला गया है। उन्होंने खुद से ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इस कारण से अब यह जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola