IPL 2024 Ishant Sharma Injury Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच और दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में ही एक बड़ा झटका लगा है। इशांत शर्मा ने पहले दो ओवर शानदार निकाले और कप्तान शिखर धवन को भी क्लीन बोल्ड किया। मगर छठे ओवर में फील्डिंग करते हुए वह चोटिल हो गए। उनका पैर मुड़ गया और वह सहारा लेकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। दिल्ली कैपिटल्स की इस तरह मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। एनरिक नॉर्खिया जहां अभी उभर रहे हैं, वहीं लुंगी एनगिडी बाहर हो गए। अब इशांत की चोट ने समस्या बढ़ा दी है।
बाहर होने का खतरा
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या और फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में सूर्यकुमार यादव भी इसी तरह चोटिल हुए थे। अभी तक दोनों फील्ड पर लौटे नहीं हैं। हालांकि, हार्दिक लौटने वाले हैं और 24 मार्च को गुजरात के खिलाफ दिखेंगे मगर सूर्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में इशांत की यह चोट बड़ी साबित हो सकती है और वह कई मैच या फिर पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। कप्तान पंत और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस चाहेंगे कि यह इंजरी गंभीर ना हो।
ऋषभ पंत से हुई चूक!
इस मुकाबले में ऋषभ पंत की वापसी हुई लेकिन उनका खेल और कप्तानी लोगों को खास नहीं लगी। पंत ने पहले पृथ्वी शॉ को इस मैच से बाहर रखते हुए सभी को चौंकाया। फिर गेंदबाजी लाइनअप में मुकेश कुमार भी नजर नहीं आए। इसके अलावा इशांत शर्मा के 2 ओवर फेंकने के बाद ही चोट लग गई। ऐसे में अब टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई।
अब मिचेल मार्श और खलील अहमद के भरोसे पेस बैट्री है। पर इशांत के दो ओवरों ने पंत को फंसा दिया। इसके बाद लगने लगा कि मुकेश को बाहर रख पंत से चूक हो गई। फिलहाल स्पिनर्स के भरोसे इस मैच में दिल्ली की किस्मत आ गई है। चोटिल होने से पहले इशांत ने अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने 2 ओवर में 16 रन देकर धवन के रूप में बड़ा विकेट लिया। फिर बेयरस्टो के रनआउट में योगदान दिया। अब देखते हैं कि कब उनकी वापसी या चोट पर अपडेट मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 के बीच संन्यास का ऐलान! पहले मैच के बाद ही RCB के दिग्गज ने दिया बड़ा संकेत
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऋषभ पंत का कमबैक मैच में नहीं दिखा जादू, 454 दिन बाद भी नहीं सुधरी पुरानी गलती
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines