Cricketers Holi: पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की बधाई दे रहे हैं। रविवार को हेालिका दहन के साथ ही यह त्योहार शुरू हुआ। लोग आज रंग-गुलाल और फूलों से होली खेल रहे हैं। सभी एक-दूसरे को प्यार से रंग लगा रहे हैं। क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। भारत में इन दिनों क्रिकेट का त्योहार IPL खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय से लेकर विदेशी तक सभी खिलाड़ियों ने मिलकर होली सेलिब्रेट। खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।
रोहित शर्मा ने खेली होली
सभी फ्रेंचाइजी ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ इस पर्व को मना रह हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर की गई वीडियो में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आ रहे हैं।
पंत ने वार्नर को लगाया रंग
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा एक्स पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि कप्तान ऋषभ पंत साथी खिलाड़ियों पर पानी डाल रहे हैं। साथ ही साथ खिलाड़ियों ने उन पर फूल बरसाए। इस वीडियो में डेविड वार्नर भी काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। पंत और वार्नर ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: प्लेऑफ का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: विनिंग कॉम्बिनेशन से कितना छेड़छाड़ करेंगी दोनों टीमें, जान लीजिए संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
49 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
53 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines