IPL 2024 Impact Player Rule: आईपीएल 2024 के बीच इम्पैक्ट प्लेयर नियम काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। इस नियम के तहत हर मैच के लिए सभी टीमों के पास 5 इम्पैक्ट प्लेयर होते हैं। जिसमें से टीम एक खिलाड़ी को यूज कर सकती है। हर मैच में टीम इस नियम के तहत एक खिलाड़ी का प्रयोग करती है। अगर किसी टीम को मैच के दौराम बल्लेबाज की जरूरत पड़ी है तो टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक खिलाड़ी का यूज करती है जिसके बाद प्लेइंग इलेवन के एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर बैठना पड़ता है।
वहीं अगर किसी टीम को गेंदबाज की जरूरत होती है तो टीम गेंदबाज का प्रयोग करती है। भले ही आईपीएल में सभी टीम इस नियम का भरपूर फायदा उठा रही हो लेकिन इस नियम का सीधा असर ऑलराउंडर्स पर देखने को मिल रहा है। जो टीम इंडिया के लिए सही नहीं है।
टीम इंडिया पर पड़ रहा असर
टीम इंडिया आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेलने वाली है। इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई एक मजबूत टीम चुनना चाहेगी लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के सामने एक बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो उनके जैसा तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाला दूसरा ऑलराउंडर कौन है?
हालांकि भारत के पास रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स हैं लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी करते हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों के पास सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर्स की भरमार है। ऐसे में माना जा रहा है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर्स के प्रभाव को खत्म कर रहा है। इस नियम पर कई भारतीय पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सवाल उठा चुके हैं।
क्या होता हैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
इम्पैक्ट प्लेयर नियम आईपीएल 2023 में लागू हुआ था। इसके तहत सभी टीमों को टॉस के दौरान अपने 5 इम्पैक्ट खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं। मैच के दौरान टीम इम्पैक्ट प्लेयर का यूज करती है। मैच में सभी टीम इस नियम के तहत केवल बार ही खिलाड़ी को बदल सकती है।
आईपीएल 2024 के दौरान देखा गया है कि बहुत सारे खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर टीम को जीत दिलाई है। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में जोश बटलर भी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे, इस दौरान बटलर ने शानदार शतक लगाकर राजस्थान को जीत भी दिलाई थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? फैंस ने लिए शुभमन गिल के मजे
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘पिच से कोई लेना-देना नहीं…’, करारी हार के बाद शुभमन गिल ने लिया इन दो खिलाड़ियों का नाम
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
31 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines