---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? फैंस ने लिए शुभमन गिल के मजे

Shubman Gill Mystery Girl: शुभमन गिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल की ओर देख स्माइल करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Shubman Gill Mystery Girl: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइंटस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल चर्चा में हैं। वह इस मुकाबले के साथ ही एक मिस्ट्री गर्ल पर भी ‘दिल हारते’ नजर आए। दरअसल, मैच के बाद शुभमन गिल और एक मिस्ट्री गर्ल का वीडियो क्रिकेट के गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गिल मिस्ट्री गर्ल को देख स्माइल करते नजर आ रहे हैं।

गिल और मिस्ट्री गर्ल का वीडियो बना टॉकिंग पॉइंट

ये वीडियो उस वक्त का है जब गिल आउट होकर डगआउट में बैठे थे। इसी बीच राशिद खान का छक्का लगता है और शुभमन गिल और मिस्ट्री गर्ल चर्चा में आ जाते हैं। कैमरामैन का फोकस एक मिस्ट्री गर्ल पर गया, जो मैच को एंजॉय करते हुए तालियां बजा रही थी। इसी बीच गिल की भी एंट्री होती है और वे स्माइल करते नजर आते हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि कुछ फैंस का कहना है कि गिल राशिद के छक्के पर रिएक्ट कर रहे थे।

---विज्ञापन---

पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड होने का दावा

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस शुभमन गिल के मजे ले रहे हैं। कुछ फैंस ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ फैंस का कहना है कि ये लड़की पृथ्वी शॉ की एक्स गर्लफ्रेंड प्राची सिंह है, तो वहीं किसी ने इसे लेकर कुछ और ही कयास लगाए हैं। बहरहाल, जो भी हो गिल का ये वीडियो फैंस के लिए टॉकिंग बन गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

स्पेनिश एक्ट्रेस? 

एक फैन ने मिस्ट्री गर्ल का फोटो शेयर किया। उसने कहा- साइड से स्पेनिश एक्ट्रेस आना सेलिया दे आर्मास लग रही है। बहरहाल, इस हार के बाद गिल की चुनौतियां और बढ़ गई हैं। गुजरात टाइटंस 7 में से 4 मुकाबले हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। देखना होगा कि शुभमन गिल अपनी टीम को प्लेऑफ तक कैसे लेकर जाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘पिच से कोई लेना-देना नहीं…’, करारी हार के बाद शुभमन गिल ने लिया इन दो खिलाड़ियों का नाम

First published on: Apr 17, 2024 11:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola