IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को करारी मात दी है। राजस्थान अगर यह मुकाबला अपने नाम कर लेता, तो वह प्लेऑफ के लिए अपना नाम पक्का कर लेता, लेकिन हैदराबाद ने राजस्थान की विजय रथ को रोक दी है। इससे अंकतालिका में भी खलबली मच गई है। हैदराबाद की जीत के बाद प्लेऑफ का अंदाजा लगाना फिर से कठिन हो गया है। प्लेऑफ के लिए कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई करेगी, यह रोमांचक हो गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पॉवेल नॉट आउट होते तो भी जीत जाती SRH, आकाश चोपड़ा ने विवादित नियम पर उठाए सवाल
चेन्नई के लिए प्लेऑफ में बाधा
पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले से पहले तक 9 मैचों में से 5 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर थी। अब हैदराबाद ने इस सीजन की छठी जीत दर्ज कर ली है। राजस्थान को हराने के बाद हैदराबाद 10 मैचों में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत से चेन्नई सुपर किंग्स को भी करारा झटका लगा है। अब एक और टीम इस रेस में चेन्नई के लिए बाधा बन गई है। चेन्नई इस मुकाबले से पहले 10 मैचों में से 5 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हरप्रीत ब्रार यूं ही नहीं बन गए घातक गेंदबाज, भारत से खेलने के लिए छोड़ दिया कनाडा का साथ
हैदराबाद ने किए 1 तीर से 2 शिकार
सनराइजर्स हैदराबाद ने एक तीर से 2 शिकार करने का काम किया है। एक तो हैदराबाद ने राजस्थान को इस सीजन की दूसरी हार देकर करारा झटका लगा है। जो राजस्थान सभी टीमों को कुचलते हुए आगे बढ़ रही थी, हैदराबाद ने उस विजय रथ पर लगाम लगा दिया है। इससे हैदराबाद की प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। दूसरी ओर हैदराबाद ने सीएसके को टॉप 4 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines