IPL 2024: क्या खत्म हो गया PBKS का सफर? जानें अब Playoffs के लिए कैसे कर सकती है क्वालीफाई

Punjab Kings Playoffs Qualification Scenario IPL 2024: पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार से बड़ा झटका लगा है। अब उसका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

PBKS IPL 2024

PBKS IPL 2024

Punjab Kings Playoffs Qualification Scenario IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन में कई टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ टीमों का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत के लिए खूब जोर लगाया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। ऐसे में टीम अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-9 पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को 7 में से 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ अब प्लेऑफ के लिए उसकी चुनौती भी बढ़ गई है। हालांकि उसका सफर खत्म नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स अब किस तरह से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

विज्ञापन

यदि 7 मुकाबले जीत जाए पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम 7 में से 5 मैच हारने के बाद नौवें नंबर पर है। पॉइंट्स टेबल में उसके पास 4 पॉइंट और -0.251 की नेट रन रेट है। पीबीकेएस के पास अब 7 मुकाबले बचे हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने और किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए इन सातों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। सात मैच में जीत के बाद पीबीकेएस के पास कुल 18 पॉइंट हो जाएंगे। आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कटऑफ कम से कम 16 पॉइंट माना जाता है। ऐसे में पीबीकेएस को ये आंकड़ा पार करना होगा।

विज्ञापन

कम से  6 मुकाबलों में दर्ज करनी होगी जीत

यदि पीबीकेएस अपने सभी मुकाबले भी नहीं जीत पाती है तब भी उसके पास एक मौका बना रहेगा। उसे 7 में से कम से कम 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद उसके पास कुल 16 अंक हो सकते हैं। तब वह क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि कई बार दो टीमों के अंक एक जैसे हो जाते हैं, तब मामला नेट रन पर फंस जाता है। इसलिए पंजाब किंग्स को अगले 7 मैचों में नेट रन रेट को बेहतर करने की भी कोशिश करनी होगी। इसके लिए उसे इन मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा।

विज्ञापन

इस तरह खत्म हो सकता है पंजाब किंग्स का सफर

यदि पंजाब किंग्स 7 में से 2 मुकाबले हार जाती है और 5 मैच ही जीत पाती है तो ऐसे में उसके पास 14 अंक हो जाएंगे। फिर उसे दूसरे टीमों के प्रदर्शन के भरोसे रहना होगा। अगर कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद अपने 8 में से 4 मुकाबले भी जीत जाती हैं तो उनके पास 16 पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में 7 में से 5 मुकाबले जीतने के बावजूद पंजाब किंग्स का सफर खत्म हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स अपने आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स के अगले 7 मैच 

पंजाब किंग्स बनाम जीटी- 21 अप्रैल
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स- 26 अप्रैल
सीएसके बनाम पंजाब किंग्स- 1 मई
पीबीकेएस बनाम सीएसके- 5 मई
पीबीकेएस बनाम आरसीबी- 9 मई
आरआर बनाम पीबीकेएस- 15 मई
एसआरएच बनाम पीबीकेएस- 19 मई

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ