Ashutosh Sharma IPL 2024

T20 WC 2024: IPL 2024 में आया SKY का वर्जन-2, तीन खिलाड़ियों की खा सकता है जगह

T20 World Cup 2024: आईपीएल के इस सीजन में कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हैरान कर रहे हैं। उनमें से एक नाम है आशुतोष शर्मा। ये खिलाड़ी लगातार अपनी बल्लेबाजी से दंग कर रहा है।

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। जून में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर सिलेक्टर्स की तलाश तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई के सिलेक्टर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। जिन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जगह दी जा सकती है। इस बीच एक युवा खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है, जो इस आईपीएल में बल्ले से कहर बरपा रहा है।

विज्ञापन

कहर बरपा रहे आशुतोष शर्मा

इस खिलाड़ी का नाम है आशुतोष शर्मा। आशुतोष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्हें नया सूर्यकुमार यादव बताया जा रहा है। उनकी बैटिंग स्टाइल सूर्या जैसी ही है। जिसे देख उन्हें सूर्या वर्जन-2 कहा जा रहा है। आशुतोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 217 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 61 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 7 लंबे-लंबे छक्के ठोके। वर्ल्ड के टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने बैठकर स्वीप सिक्स लगाया। जब वे पवेलियन लौटे तो बुमराह और रोहित ने उनकी पीठ थपथपाई। कहा जा रहा है कि उनकी टीम इंडिया में एंट्री पॉसिबल है।

विज्ञापन

इस आईपीएल में आशुतोष ने अब तक 4 पारियां खेली हैं। इनमें उन्होंने 52 के औसत से 156 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा है। अब भला निचले क्रम पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऐसे बल्लेबाज को कौन नहीं लेना चाहेगा। आशुतोष को लेकर कहा जा रहा है कि वे तीन खिलाड़ियों की जगह खा सकते हैं। अगर आशुतोष टीम इंडिया में आते हैं तो जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

ऐसा क्यों हो सकता है, जानने के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ