IPL 2024 Harpreet Brar: आईपीएल में हर बार कोई ना कोई एक खिलाड़ी उसकी टीम की अहम कड़ी बन जाता है, जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभाता है। चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में पीबीकेएस ने सीएसके को करारी शिकस्त दे दी। इससे अब पंजाब प्लेऑफ रेस में बरकरार है। इस मैच के हीरो रहे बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ रहे, जिन्होंने चेन्नई के दो टॉप प्लेयर अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे को आउट कर वापस पवेलियन भेजा। हरप्रीत को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि बराड़ ने 10 मैचों में पंजाब के लिए सिर्फ 6 विकेट लिए हैं। लेकिन कल मैच में बराड़ के दो स्पैल काफी बेहतर थे।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर उठा सवाल, अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब
कोच ने जताया बराड़ पर भरोसा
पंजाब के मुख्य कोच सुनील जोशी ने हरप्रीत बराड़ को लेकर कहा कि पिछले साल पंजाब को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में हरप्रीत बराड़ का अहम रोल रहा है। जिसपे मुझे भरोसा था कि अगर ये खिलाड़ी पंजाब की टीम में हो तो टीम की गेंदबाजी में धार आ जाएगी। कोच का यह अनुमान सफल साबित हुआ है। आईपीएल 2024 पंजाब के लिए छठा सीजन है।
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024: सेलेक्टर ने शिवम दुबे पर क्यों जताया भरोसा, हो गया सबसे बड़ा खुलासा
बराड़ ने छोड़ी कनाडाई नागरिकता
हरप्रीत बराड़ ने भारतीय गेंदबाज बनने के लिए बड़ा त्याग किया है। उन्होंने नेट गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया के साथ रहने के लिए कनाडा का वीजा छोड़ दिया। दरअसल बराड़ पंजाब अंडर-16 के लिए खेलते थे। लेकिन उनको चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया। जिसके बाद वो 2017 में कनाडा चले गए। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2022 में एशिया कप और वेस्टइंडीज का भारत दौरे के दौरान बराड़ टीम इंडिया के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े। फिर अगले साल बराड़ को पंजाब की अंडर-23 टीम के लिए चुना गया। जिसके बाद उन्होंने पंजाब को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका अदा की।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines