IPL 2024 Hardik Pandya trolling ravi shastri support mumbai indians captain Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 Hardik Pandya:आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है। टूर्नामेंट में मुंबई ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन जबसे हार्दिक मुंबई के कप्तान बने हैं तबसे उनको सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक की अब स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हार्दिक के खिलाफ हूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तीनों मैचों में हार्दिक को मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ा है, वहीं आखिरी मैच जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया तब फैंस रोहित-रोहित चिल्ला रहे थे इस दौरान देखा गया कि रोहित स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ चुप रहने का इशारा करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब हार्दिक पांड्या को पूर्व दिग्गज का साथ मिला है। जिसके बाद पूर्व दिग्गज ने मुंबई इंडियंस को खरी-खोटी सुनाई है।
रवि शास्त्री का मुंबई इंडियंस के फैंस को करारा जवाब
लगातार हो रही मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की ट्रोलिंग को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा कि यह कोई भारतीय क्रिकेट टीम नहीं है जो खेल रही है। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट है. उन्होंने शीर्ष डॉलर का भुगतान किया है, वे मालिक हैं। ये फ्रेंचाइजी का अधिकार है कि वे किसे कप्तान बनाना चाहते हैं। जहां मुझे लगता है कि इसे बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। यदि आप कप्तान के रूप में चाहते थे, तो कहें कि आप भविष्य देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि मुंबई के फैंस ऐसा करें अगले 3 वर्षों में जब टीम प्रगति कर रही हो तो हार्दिक की मदद करें उसको सपोर्ट करे। यह आपके कहने का मामला नहीं है कि 'हम रोहित शर्मा को नहीं चाहते', या वह उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। ये सब फ्रेंचाइजी का फैसला था।