IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच को हैदराबाद ने 31 रनों से जीत लिया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ये लगातार दूसरी हार है। इस हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं हार के बाद ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या ने टीम के खिलाड़ियों को खास मैसेज देते हुए हौंसला बढ़ाया।
हार्दिक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सनराइजर्स से मिली हार पर काफी चर्चा हुई। सचिन तेंदुलकर और हार्दिक ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए बड़ी बात कही। हार्दिक पांड्या ने टीम के खिलाड़ियों की सैनिकों से तुलना करते हुए कहा ये सबसे कठिन सैनिकों की सबसे कठिन परीक्षा है। मुझे अपने गेंदबाजों पर काफी गर्व है। इससे पहले सचिन ने कहा कि 277 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा था, हालांकि हमने काफी शानदार बल्लेबाजी की। 10 ओवर तक किसी को नहीं पता था कि मैच का रिजल्ट किसके पक्ष में जाने वाला है।
हार्दिक की कप्तानी पर उठा सवाल
इस मैच के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगा है। दरअसल इस मैच में हार्दिक ने एक बार फिर से अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को काफी देर के बाद गेंदबाजी पर लगाया। जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। हार्दिक ने बुमराह से पहले इस मैच में भी गेंदबाजी की। जबकि इस मैच में भी हार्दिक की गेंदबाजी उतनी खास नहीं रही और जसप्रीत बुमराह ही इस मैच में इकलौते ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने सबसे शानदार गेंदबाजी की और रनों पर काफी हद तक अंकुश लगाया। फिर भी हार्दिक का बुमराह ने मैच में काफी देर बाद यूज किया।
हैदराबाद ने बनाए थे 277 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की 246 रन बना पाई थी। हैदराबाद की तरफ से इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया था। जबकि मुंबई की तरफ से महज एक ही खिलाड़ी अर्धशतक लगा पाया था। मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या ने ही सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। जबकि टीम को वहां पर ताबड़तोड बल्लेबाजी की जरुरत थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: SRH की जीत ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई खलबली, बदल दिया सारा कैलकुलेशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘अभी तो यह शुरुआत है…,’ वानखेड़े में मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिली चेतावनी
ये भी पढ़ें:- MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने फिर किया बुमराह का अपमान! फैंस से लेकर दिग्गज तक सभी भड़के
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines