IPL 2024 SRH won by 31 run from MI News Points Table RCB in Loss
विज्ञापन

IPL 2024: SRH की जीत ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई खलबली, बदल दिया सारा कैलकुलेशन

SRH vs MI Points Table: हैदराबाद की टीम ने मुंबई के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। हैदराबाद की इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल ने भी रंग बदलना शुरू कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल।

SRH vs MI Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 10वें मुकाबले में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया और आईपीएल 2024 की ट्रॉफी के लिए भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। हैदराबाद की इस जीत ने प्वाइंट्स टेबल में खलबली मचा दी है। एसआरएच की एक जीत ने प्वाइंट्स टेबल के सभी कैलकुलेशन फेल कर दिए हैं।

बता दें कि हैदराबाद को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये तो उम्मीद थी कि हैदराबाद वापसी करने के लिए सोचेगी, लेकिन इस धांसू अंदाज में वापसी करेगी ये तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यही कारण है कि हैदराबाद ने इतना बड़ा मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मचा दी है। इससे विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी खासा नुकसान हो गया है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ