IPL 2024 Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट होकर अब मैदान पर लौट आए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या डीवाई पाटिल टी20 कप में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या को यूट्यूबर अनुराग डोभाल के साथ एक शूट में देखा गया था। इस दौरान हार्दिक पांड्या को ये कहते हुए सुना गया कि क्रिकेट एक पूरी टीम का खेल है और अकेला कोई भी मैच नहीं जीता सकता है। एक खिलाड़ी से ज्यादा पूरी टीम महत्वपूर्ण होती है।
अपने पहले ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार को किया याद
हार्दिक पांड्या ने अपने पहले आईपीएल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि मैं जब पहली बार आईपीएल में ‘मैन ऑफ द मैच’ बना था, तो मैंने सोचा कि पुरस्कार से जो पैसा हमें मिलता है वह व्यक्तिगत तौर पर जाता है। उस समय मुझे 10 लाख रुपये मिले थे और मैंने सोचा कि जो भी नकद इनाम होगा वह मुझे मिलेगा। फिर मुझे पता चला कि नकद इनाम टीम के बीच वितरित किया गया है।
बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपना पहला आईपीएल सीजन साल 2015 में खेला था। इस दौरान चेन्नई के साथ खेले गए एक मैच में हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। अब एक बार फिर से हार्दिक आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले काफी समय से हार्दिक चोट के चलते क्रिकेट मैदान से दूर थे।
दरअसल वनडे विश्वकप 2023 के दौरान हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के साथ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। जिसके बाद हार्दिक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। लेकिन अब हार्दिक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वहीं इससे पहले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी हो चुकी थी। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 सीजन से पहले टीम का नया कप्तान भी बनाया है। अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलती हुई नजर आएगी।
ये भी पढ़े:- IPL 2024 : चेपॉक स्टेडियम में होगी CSK और RCB की भिड़त, देखें कैसा है रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: अरे! श्रेयस अय्यर अंपायरिंग करने लगे…, सोशल मीडिया पर क्यों मचने लगी हलचल
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जान निकोल? जिन्होंने ठोका टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines