हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: हार्दिक पांड्या का MI में स्वागत, कोच मार्क बाउचर ने फोड़ा नारियल; फैंस हो गए नाराज

IPL 2024 Hardik Pandya Joins MI Camp Fans Angry: हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान पहली बार अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। उनका खास अंदाज में स्वागत हुआ है। वहीं टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने नारियल फोड़ा है। यह सब देख रोहित शर्मा के फैंस को अच्छा नहीं लगा और वह नाराज हो गए।

विज्ञापन
Hardik Pandya Joins Mumbai Indians

IPL 2024 Hardik Pandya Joins MI Camp Fans Angry: आईपीएल 2024 की शुरुआत से कुछ महीनों पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपनी कप्तानी से हटा दिया था। वहीं हार्दिक पांड्या मुंबई के नए कप्तान बनाए गए थे। हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच से बाहर हो गए थे और तभी से क्रिकेट से दूर हैं। अब वह आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं। सोमवार को वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े और उनका खास स्वागत हुआ। उन्होंने बतौर कप्तान पहली बार मुंबई की टीम में एंट्री की और सबसे पहले भगवान को पुष्प अर्पण कर माला पहनाया। यहीं टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने नारियल भी फोड़ा।

फैंस हुए नाराज, मच गया बवाल

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हार्दिक पांड्या के इस स्वागत का वीडियो शेयर किया। हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के खेमे में जिस तरह स्वागत हुआ और हेड कोच नारियल फोड़ते दिखे। उसके बाद फैंस नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे। रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा इस पोस्ट पर साफ नजर आने लगा। वहीं हार्दिक का फैन बेस भी यहां दिखा और आपस में टक्कर होने लगी।

क्या रहे फैंस के रिएक्शन?

सबसे पहले तो कुछ फैंस ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक ड्रामा बताया। वहीं कई लोगों ने कहा कि यह मुंबई के ग्राफ में गिरावट की शुरुआत है। साथ ही कुछ लोगों का यहां तक कहना था कि भगवान इन दोनों यानी मार्क बाउचर और हार्दिक पांड्या को कभी साथ खुश ना रखें। ऐसा रोहित शर्मा के फैंस कमेंट कर रहे थे। वहीं हार्दिक के भी कुछ फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस की टीम 24 मार्च से अपने आईपीएल के सफर की शुरुआत करेगी। इस मैच में हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के सामने होंगे। इसके अलावा 7 अप्रैल तक जारी शेड्यूल में टीम चार मैच ही खेलेगी। देखें पूरा शेड्यूल:-

  1. मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, 24 मार्च (अहमदाबाद)
  2. मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 27 मार्च (हैदराबाद)
  3. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल (मुंबई)
  4. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल (मुंबई)

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहेरनडार्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मधुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बड़ा गेंदबाज हुआ वर्ल्ड कप से बाहर!

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेले वर्ल्ड कप, तो इन 3 खिलाड़ियों की हो जाएगी छुट्टी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola