हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: हार्दिक ने रितिका सजदेह के साथ खेली होली, रोहित शर्मा की पत्नी को पांड्या ने लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की होली पार्टी में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ होली खेलते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024 Hardik Pandya hugs Ritika Sajdeh during Mumbai Indians Holi bash Image Credit: Social Media

IPL 2024 Hardik Pandya: आज पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई गई। वहीं इस होली के रंग में मुंबई इंडियंस की टीम भी रंगी हुई नजर आई। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने आज जमकर होली खेली। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से होली के पर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। वहीं इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ होली खेलते हुए देखा गया।

हार्दिक ने रितिका को लगाया गले

इस होली कार्यक्रम में रोहित शर्मा को जमकर होली खेलते हुए देखा गया। रोहित रंग और पानी के साथ होली खेली। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ होली खेलते हुए देखा गया है। इस दौरान हार्दिक रोहित की पत्नी रितिका और उनकी बेटी को होली की शुभकामनाएं देते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद

जबसे मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है तबसे सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया था। कुछ यूजर्स का मानना है कि हार्दिक और रोहित के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल हार्दिक का मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से फैंस काफी नाराज थे। अभी भी सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स हार्दिक को ट्रोल करते रहते हैं।

मैच हार के बाद हार्दिक को किया गया ट्रोल

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के साथ खेला। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहली बार आईपीएल में खेलने उतरी थी और अपने पहले ही मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के 3 दिन बाद ही 2 खिलाड़ियों की बढ़ी टेंशन, कैसे मिलेगी टीम में जगह?

ये भी पढ़ें:- CSK vs GT Head To Head: चेन्नई के लिए आसान नहीं होगा गुजरात को हराना, आंकड़े दे रहे गवाही

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Full Schedule: बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल जारी, 12 साल बाद चेन्नई में होगा फाइनल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola