ipl 2024 hardik pandya fined Slow over rate mumbai indians
---विज्ञापन---
IPL 2024 Hardik Pandya Fined:आईपीएल 2024 में 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को लखनऊ ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। टीम पर अब प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं मैच हारने के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई द्वारा सजा मिली है। जिसके बाद अब पांड्या पर एक मैच में बैन होने का खतरा मंडराने लगा है।
BCCI ने हार्दिक पर ठोका जुर्माना
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी थी। जिसके बाद लखनऊ ने इस आसान से लक्ष्य को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। जिसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले एक बार और मुंबई की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। अब हार्दिक पर ये दूसरी बार जुर्माना लगा है। वहीं अगर तीसरी बार फिर से मुंबई दोषी पाई जाती है तो फिर कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लग सकता है।
टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने के बाद सिर्फ हार्दिक पांड्या पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम के खिलाड़ियों को सजा मिली है। हार्दिक के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।