हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने तोड़ा खास नियम, क्या मुश्किल में फंस जाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

Hardik Pandya Breaks BCCI Rule Before IPL 2024: हार्दिक पांड्या लगातार विवादों से घिरे रहते हैं। अब एक और नया विवाद उनके नाम पर जुड़ गया है। उन्होंने मैदान पर आईपीएल से पहले वापसी की और आते ही उनका नाम फिर सुर्खियों में आ गया। इस बार हार्दिक के ऊपर बीसीसीआई का एक खास नियम तोड़ने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
IPL 2024 Hardik Pandya DY Patil Tournament Breaks BCCI Rule (Image-X)

Hardik Pandya Breaks BCCI Rule: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का विवादों से काफी गहरा रिश्ता है। वह लगातार किसी न किसी विवाद में बने रहते हैं। हाल ही में जब अचानक वह गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आए और रोहित से कप्तानी छीनकर उन्हें मुंबई का कप्तान बना दिया गया, तो इस पर भी कई विवाद हुए। सोशल मीडिया पर घमासान मच गया और रोहित vs हार्दिक का माहौल बन गया। मगर अब आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में फंस गए। अब उनके ऊपर बीसीसीआई का नियम तोड़ने का आरोप लग रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि हार्दिक ने पिछले करीब 5 महीने से क्रिकेट नहीं खेला है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच से वह बाहर हो गए थे और तभी से बाहर हैं। अब आईपीएल 2024 नजदीक है तो वह खुद को फिट भी दिखाने लगे हैं। इसी बीच आईपीएल से पहले वह महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के एक खास टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे। यहां रिलायंस की टीम से खेलते हुए हार्दिक जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके ऊपर बीसीसीआई का एक नियम तोड़ने का आरोप लगने लगा।

हार्दिक ने तोड़ा कौन सा नियम?

हार्दिक पांड्या जब डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके हेलमेट पर बीसीसीआई का लोग लगा था और उसके नीचे तिरंगा था। मगर बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी घरेलू टूर्नामेंट में बीसीसीआई के लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यह लोगो सिर्फ तब ही इस्तेमाल होता है जब खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा चुनी गई टीम में खेलने का मौका मिले। किसी अंडर 19 घरेलू टूर्नामेंट, रणजी, सैय्यद मुश्ताक कहीं भी आप बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट नहीं यूज कर सकते। यह हम नहीं कह रहे बल्कि बीसीसीआई का नियम यह कहता है। अब यह नियम तो हार्दिक ने तोड़ा है और वह आगे किसी मुश्किल में फंसते हैं, उनके खिलाफ कोई एक्शन होता है या नहीं, यह अभी देखने वाली बात होगी। इसकी पूरी डिटेल आप हमारी वीडियो रिपोर्ट में देख सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट:-

आईपीएल खेलने के लिए फिट हो जाते हैं हार्दिक

इससे पहले भी हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद अचानक इंजर्ड होकर बाहर हो गए थे। फिर सीधे आईपीएल से पहले उनकी वापसी हुई थी। वहां भी वह गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान खेलने उतरे थे। अब ऐसा ही इस बार हुआ है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक बाहर थे। टेस्ट मैच वह खेलते नहीं हैं लेकिन इस बीच टी20 सीरीज व वनडे सीरीज भी वह नहीं खेले। मगर जब आईपीएल 2024 आने वाला है तो वह फिट हो चुके हैं। वह 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की कमान संभालते नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए Good News, टीम में लौटा धाकड़ खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- फैंस पर चढा Virat Kohli के बेटे ‘Akaay’ का खुमार, कर दी डेब्यू की मांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola