Robin Uthappa Hardik Pandya: क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है, लेकिन कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसा होता है, जिससे इस खेल के सम्मान को ठेस लगती है। कुछ ऐसा ही इन दिनों हार्दिक पांड्या के साथ भी हो रहा है। हार्दिक जबसे मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, उन्हें मैदान और उसके बाहर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फैंस लगातार उन्हें चिढ़ाते नजर आते हैं। जाहिर है हार्दिक के लिए इसका सामना करना काफी मुश्किल होता है। इसका सीधा असर उनके खेल पर भी पड़ रहा है। हार्दिक के सामने बढ़ती चुनौतियों पर दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बात की है। उन्होंने इसके साथ ही फैंस से अपील भी की है।
‘हार्दिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं’
रॉबिन उथप्पा ने बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर हार्दिक की मानसिक स्थिति के बारे में बात की। उथप्पा ने कहा कि उनके पास सर्वकालिक महान (GOAT) बनने की क्षमता है। हालांकि वह अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन क्या उन्हें इन बातों से दुख नहीं पहुंचता होगा? उथप्पा ने आगे कहा कि निश्चित तौर पर हार्दिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस तरह का व्यवहार अशोभनीय
दिग्गज का कहना है कि मैं भारतीय फैंस की भावनाओं को समझता हूं, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह के व्यवहार को सही नहीं कहा जा सकता। उथप्पा ने आगे कहा कि ये एक समाज के रूप में भी हमारे लिए अशोभनीय है। हमें किसी के भी साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमें इस पर हंसना नहीं चाहिए और न ही किसी तरह आगे बढ़ाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के साथ फिर हुई मैदान पर बदतमीजी, फैंस ने किया गंदा बर्ताव
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मोहम्मद नबी ने MI में नए विवाद को दिया जन्म! ‘हार्दिक को लेकर किया पोस्ट…फिर डिलीट’
हार्दिक के लिए भी दिखाएं प्यार
आपको बता दें कि पिछले दिनों हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा भी सपोर्ट करते नजर आए थे। वहीं आरसीबी के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने फैंस को उन्हें न चिढ़ाने की अपील की थी। उथप्पा ने आगे कहा कि विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी। इसके बावजूद भारतीय फैंस ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। उनका प्यार किसी भी तरह से कम नहीं हुआ। उथप्पा ने फैंस से हार्दिक पांड्या के लिए भी इसी तरह का प्यार दिखाने की अपील की।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
35 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines