हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: 'अभी तो यह शुरुआत है...,' वानखेड़े में मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिली चेतावनी

IPL 2024 Hardik Pandya Criticism Mumbai: हार्दिक पांड्या को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ी चेतावनी मिल गई है। मुंबई ने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं, लेकिन यह दोनों मैच टीम ने अपने अवे ग्राउंड पर खेले थे। अब बारी है होम ग्राउंड वानखेड़े की।

विज्ञापन
IPL 2024 Hardik Pandya Criticism Wankhede Stadium Warning

IPL 2024 Mumbai Indians Captain Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को पहले दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है। वहीं यह दोनों मैच मुंबई की टीम ने अपने अवे ग्राउंड पर गंवाए है। अब अपना तीसरा मुकाबला मुंबई की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में खेलेगी। दरअसल आपको बता दें कि अभी तक पहले दोनों मैच में मुंबई की हार के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं रोहित से अचानक कप्तानी छीने जाने का भी रोष लोगों के मन में है। ऐसे में अब वानखेड़े में मुकाबले से पहले हार्दिक को चेतावनी मिल गई है।

हार्दिक को किसने दी चेतावनी?

हार्दिक पांड्या को पिछले दो मैचों में पूर्व क्रिकेटर, सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा स्टेडियम में मौजूद फैंस से भी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। कई बार हार्दिक की जमकर हूटिंग भी हुई। क्राउड से कई नारेबाजी भी उनके खिलाफ हुई। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। हार्दिक का असली इम्तिहान वानखेड़े के मैदान पर होगा। यह मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है। यहां के फैंस टीम को पांच बार ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा के कट्टर फैंस हैं।

https://twitter.com/mipaltan/status/1773261082171220103

विज्ञापन

क्या बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने इसको लेकर कहा,’रोहित ने मुंबई को पांच ट्रॉफी दिलाईं और अचानक उन्हें कप्तानी से हटाना और हार्दिक को यह रोल देना फैंस को पसंद नहीं आया। जब रोहित मुंबई आते हैं तो उनका भयंक स्वागत होता है। ऐसे में अभी तक जो हूटिंग हुई उस लिहाज से मुंबई में हार्दिक का असली इम्तिहान होगा।’ 1 अप्रैल को मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

तिवारी ने की हार्दिक की तारीफ

हालांकि, मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा,’कि दोनों मैचों के दौरान लगातार हूटिंग के बावजूद हार्दिक पांड्या ने अपना धैर्य बनाए रखा है। वह नर्वस नहीं थे। यह उनके अच्छे स्वभाव की निशानी है।’ गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर आगाज अच्छा नहीं रहा। टीम को गुजरात के खिलाफ 6 रन और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रन से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- SRH vs MI: अभिषेक शर्मा का 16 गेंदों पर पचासा, फिर भी नाराज हुए युवी; कहा- लातों के भूत…

यह भी पढ़ें- SRH vs MI: 38 छक्के, पहली बार 500 प्लस रन; IPL इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुआ ये मुकाबला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola