---विज्ञापन---

खेल angle-right

SRH vs MI: 38 छक्के, पहली बार 500 प्लस रन; IPL इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुआ ये मुकाबला

IPL 2024 SRH vs MI Match Records: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में वो रिकॉर्ड टूटा जो करीब 11 साल से नहीं टूटा था। वहीं कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो इससे पहले आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ था। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

---विज्ञापन---

IPL 2024 SRH vs MI Match Records: आईपीएल 2024 में 27 मार्च के दिन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला इतिहास के पन्नों पर अमर हो गया है। साथ ही सालों तक फैंस इस मैच को शायद भूल नहीं पाएंगे। इस मैच में एक नहीं बल्कि कई आईपीएल इतिहास के वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। इस मैच में दोनों टीमों ने जोड़कर कुल 523 रन बनाए। वहीं पूरे मैच में 38 छक्के पड़े। इससे पहले आईपीएल इतिहास के किसी भी मैच में ऐसा नहीं हुआ था। वहीं पहली पारी में सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया।

टूट गए एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड…

आपको बता दें कि साल 2013 में आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263 रन बनाए थे और यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। मगर अब 11 साल बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी का यह अटूट लगने वाला रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। साथ ही 16 साल के आईपीएल इतिहास में कभी एक मैच में 500 रन नहीं बने थे। यह कीर्तिमान भी इस मैच में ध्वस्त हो गया। वहीं संयुक्त रूप से एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगने वाला मुकाबला भी यही हो गया है। एक-एक करके देखते हैं इस मैच में बने सभी रिकॉर्ड्स की लिस्ट:-

---विज्ञापन---

एक IPL मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s)

  • 69 – CSK vs RR, चेन्नई, 2010
  • 69 – SRH vs MI, हैदराबाद, 2024 (इसी मैच में)
  • 67 – PBKS vs LSG, लखनऊ, 2023
  • 67 – PBKS vs KKR, इंदौर, 2018
  • 65 – Deccan Chargers vs RR, हैदराबाद, 2008

दुनिया के किसी भी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • 38 – SRH vs MI, हैदराबाद, IPL 2024 (इसी मैच में)
  • 37 – Balkh Legends v Kabul Zwanan, शारजाह, APL 2018
  • 37 – SNKP vs JT, बैसेटरे, CPL 2019
  • 36 – Titans vs Knights, CSA T20 Challenge 2022
  • 35 – JT vs TKR, किंग्सटन, CPL 2019
  • 35 – SA vs WI, सेंचुरियन, 2023

एक IPL मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • 38 – SRH vs MI, हैदराबाद, 2024 (इसी मैच में)
  • 33 – RCB vs CSK, बेंगलुरु, 2018
  • 33 – RR vs CSK, शारजाह, 2020
  • 33 – RCB vs CSK, बेंगलुरु, 2023

एक IPL मैच में सबसे ज्यादा रन

  • 523 – SRH vs MI, हैदराबाद, 2024
  • 469 – CSK vs RR, चेन्नई, 2010
  • 459 – PBKS vs KKR, इंदौर, 2018
  • 458 – PBKS vs LSG, मोहाली, 2023
  • 453 – MI vs PBKS, मुंबई, 2017

---विज्ञापन---

मैच का संक्षिप्त विवरण

यह आपने इस मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड देखे। अब बताते हैं इस मैच का संक्षिप्त विवरण। इस मैच में टॉस हारकर भी पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद। टीम ने पहले खेलते हुए इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन बना दिया। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने भी दमदार बल्लेबाजी की। टीम इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंची लेकिन लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गई। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 246 रन बनाए। इस तरह हैदराबाद ने यह मैच 31 रन से जीत लिया।

यह भी पढ़ें- SRH vs MI: मैच में बने 500 से ज्यादा रन, हार्दिक को मिली दूसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- SRH vs MI: अभिषेक शर्मा का 16 गेंदों पर पचासा, फिर भी नाराज हुए युवी; कहा- लातों के भूत…

First published on: Mar 28, 2024 02:12 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola