IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की टेंशन बढ़ती जा रही है। जब से ऑलराउंडर खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया, खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हार्दिक और रोहित शर्मा के बीच विवाद किसी से छुपा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव से लेकर जसप्रीत बुमराह भी हार्दिक से नाराज हैं। इस कड़ी में मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि वह बैंगलोर में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: 17 मार्च को लिखा जाएगा नया इतिहास, क्या विराट कोहली का सपना पूरा कर पाएंगी स्मृति मंधाना?
स्टार खिलाड़ी से किया गया रिक्वेस्ट
सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई टीम के हिस्सा थे। आईपीएल 2024 से पहले खिलाड़ी ने ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था। खिलाड़ी ने बताया कि वह चोटिल हैं, इस कारण से वह आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। इस कारण से आर्चर को एमआई ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल से नाम वापस लेने के बाद वह बैंगलोर के एक कैंप में अपनी काउंटी टीम ससेक्स के साथ हैं। वह यहां प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। शुक्रवार को खिलाड़ी ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए 2 विकेट भी झटके थे। वह अभी से टी20 विश्व कप की तैयारी में लगे हैं। बैंगलोर में आर्चर को प्रैक्टिस करते देख फैंस के बीच अफवाह है कि वह आरसीबी के साथ जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 LSG SWOT Analysis: केएल राहुल ने संभाली कमान, विदेशी खिलाड़ियों ने भरी हुंकार; देखें LSG की स्ट्रांग Playing 11
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Eliminator: RCB की धमाकेदार जीत, एलिमिनेटर में MI को 5 रन से हराया
17 दिनों का शेड्यूल जारी
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। आगामी कुछ ही दिनों में क्रिकेट का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। फिलहाल आईपीएल 2024 के सिर्फ 17 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के कारण पहले सेशन में दिल्ली में एक भी मुकाबला नहीं कराया गया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
45 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines