IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस मुंबई इंडियंस नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ उतरने वाली है। लेकिन अब लगता है जैसे हार्दिक ने मुंबई इंडियंस का कप्तान बनकर कोई हलती कर दी हो। हर किसी के निशाने पर आज के समय में हार्दिक हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स को भी मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना देने वाला फैसला गलत लगा है। कई फैंस का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का अपमान किया है। वहीं इस कड़ी में एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसते हुए कहा है कि आप आईपीएल से पहले फिट हो जाते हो।
‘देश और राज्य के लि नहीं खेलते, आईपीएल से पहले फिट हो जाते’
हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद हार्दिक पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ये पहली बार नहीं था कि जब हार्दिक चोटिल होकर किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए हो। फिर इसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और इतना ही नहीं मुंबई ने उनको रोहित शर्मा की जगह कप्तान तक बना दिया। मुंबई इंडियंस का ये फैसला ज्यादातर क्रिकेटर्स और फैंस को रास नहीं आया।
अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रवीण कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा है कि आप देश के लिए नहीं खेलते, आप घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए नहीं खेलते हैं और आईपीएल से ठीक पहले आप फिट हो जाते हैं। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। आपकों देश और अपने राज्य के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए लेकिन कुछ लोग अब आईपीएल को ही ज्यादा महत्व देते हैं।
हार्दिक ने शुरू की प्रैक्टिस
मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहली बार नेट्स पर पसीना बहाया। हार्दिक ने नेट्स पर जमकर हिटिंग शॉट लगाए। जो इशारा है कि इस बार आईपीएल 2024 में हार्दिक और ज्यादा खतरनाक दिखने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या इस दिन खेलेंगे गुजरात के खिलाफ पहला मैच, देखें GT और MI के आंकड़े
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 Playoffs: RCB समेत 3 टीमें प्लेऑफ में, दो को होना पड़ा बाहर; MI की क्यों बढ़ गई चिंता
ये भी पढ़ें:- Mumbai Indians के कैंप में नहीं पहुंचे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या ने की प्रैक्टिस लेकिन कहां थे हिटमैन?
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
19 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines