IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल सीजन-17 शुरू होने में अब थोड़ा ही दिन बाकी है। अब सभी टीमें नए सीजन के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। वहीं अब हार्दिक पांड्या को भी आईपीएल 2024 शुरू होने का काफी इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले हार्दिक को एक डर भी सता रहा है और वो फैंस की नाराजगी का। दरअसल जबसे हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है तबसे कुछ फैंस हार्दिक से बेहद नाराज है। सोशल मीडिया पर आए दिन हार्दिक पांड्या को लेकर यूजर्स कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं और कई यूजर्स हार्दिक को ट्रोल करने की भी कोशिश करते हैं। जिसके बाद अब हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले फैंस का सपोर्ट मांगा है।
पांड्या ने फैंस से सपोर्ट का किया आग्रह
दरअसल हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले गुजरात जायंट्स से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापिस आ गए थे। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने उनको रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बनाया। अब नए सीजन के लिए हार्दिक काफी उत्साहित लग रहे हैं। वहीं आईपीएल 2024 से पहले पांड्या ने प्रशंसकों से फ्रेंचाइजी का समर्थन करने का आग्रह किया। स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुंबई इंडियंस में वापस आकर ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ वापस आ गया हो। फैंस से अपार प्यार और समर्थन के लिए मैं गहराई से आभारी हूं। मुंबई हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए चुनौती देता है और अब आईपीएल के साथ मैं 2 साल बाद घर लौटा हूं। तो बहुत आभारी हूं।
बता दे, साल 2022 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से आईपीएल की नई टीम गुजरात जायंट्स में आ गए थे। जिसके बाद गुजरात जायंट्स को पहले ही सीजन में हार्दिक ने अपनी कप्तानी में आईपीएल का खिताब जिताया था। इसके बाद हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।
हालांकि इस बार हार्दिक गुजरात को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जिताने में सफल नहीं हो पाए थे। आईपीएल 2023 के फाइनल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG : धर्मशाला में होगा भारत-इंग्लैंड का असली टेस्ट, देखें टीम इंडिया की संभावित Playing 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘रुतुराज गायकवाड़ बन सकते हैं CSK के नए कप्तान!’ फ्रेंचाइजी के नए Video से क्या मिले संकेत
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB ने रोमांचक मैच में यूपी वॉरियर्स को 23 रन से हराया, गेंदबाजों ने करवाई शानदार वापसी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
25 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines