IPL 2024 Harbhajan Singh on MS Dhoni: आईपीएल 2024 में 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैचो को सीएसके ने 28 रनों से जीत लिया। इस मैच में पहली बार एमएस धोनी आईपीएल 2024 में आउट हुए। पंजाब के खिलाफ धोनी पहली बार 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और हर्षल पटेल की पहली गेंद पर माही आउट हो गए थे। धोनी का 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को रास नहीं आया है। जिसके बाद हरभजन ने धोनी पर तंज कसा है।
धोनी पर हरभजन सिंह ने कसा तंज
आईपीएल 2024 में धोनी को देखा गया है कि वो ज्यादातर 1 या 2 ओवर शेष रहने पर ही बल्लेबाजी करने आते हैं। इस दौरान धोनी ने सीजन-17 में अभी तक कमाल की बल्लेबाजी भी है। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में शार्दुल ठाकुर और मिचेल सेंटनर के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए थे। इस मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का धोनी का फैसला उल्टा पड़ गया।
जिसपर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि इस सीजन धोनी ने सीएसके के लिए तेजी से रन बनाए हैं लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में नीचे बल्लेबाजी करना सही नहीं था। भले ही सीएसके इस मैच को जीत गई हो लेकिन मैं फिर भी धोनी को बोलूंगा। मैं सही कहूंगा चाहे फिर लोग कुछ भी बोले।
भज्जी ने आगे कहा कि अगर धोनी को 9वें ही नंबर पर बल्लेबाजी करनी है तो उनको अब खेलना ही नहीं चाहिए और सीएसके को भी उनकी जगह एक तेज गेंदबाज टीम में शामिल करना चाहिए। इस मैच में ये उनका काफी चौंकाने वाला फैसला था जो सही नहीं था।
तीसरे नंबर पर पहुंची सीएसके
पंजाब किंग्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी थी। इस जीत के साथ ही सीएसके ने मजबूती के साथ प्लेऑफ की तरफ अपना कदम बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK और KKR की जीत से RCB को फायदा, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा अब ये काम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जो कोई गेंदबाज नहीं कर पाया, वो धोनी के खिलाफ हर्षल ने करके दिखाया; फिर भी नहीं मनाया जश्न
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines