IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया है। गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम 169 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मैच 6 रन से गंवा दिया। उधर राजस्थान रॉयल्स ने भी लखनऊ को हराकर चेन्नई को करारा झटका दे दिया है। गुजरात और राजस्थान की इस जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल की सूरत भी बदल गई है। पहली बार कप्तानी कर रहे शुभमन गिल की टीम गुजरात ने मुंबई को हराकर केकेआर को झटका दे दिया है। जबकि राजस्थान ने भी सीएसके को करारा झटका दिया है। चलिए आपको बताते हैं अब कैसी दिखती है आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: Fantasy 11 में ये खिलाड़ी कर सकते हैं मालामाल, देंगे अच्छे प्वाइंट्स
गिल ने दिया हार्दिक को झटका
आईपीएल 2024 का 5वां मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच खेला गया था। फैंस को इस मुकाबले के लिए बेसब्री से इंतजार था। यह पहला मौका होने वाला था, जब हार्दिक पांड्या अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ खेलने उतरने वाला था। ऐसे में फैंस ने भी इस मैच का खूब लुत्फ उठाया है। गुजरात के करोड़ों फैंस की चाहत थी कि मुंबई इंडियंस को हराकर हार्दिक पांड्या की बेवफाई का बदला ले। अब गिल ने अपनी कप्तानी में एमआई को हराकर ना सिर्फ हार्दिक पांड्या को झटका दिया है, बल्कि प्वाइंट्स टेबल की भी सूरत बदल दी है।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश
अब कैसी दिखती है प्वाइंट्स टेबल
बता दें कि चेन्नई ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में आरसीबी को एकतरफा मात दी थी। इस जीत के बाद थाला की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई थी। लेकिन अब चेन्नई से उसका पोजीशन छीन गया है। राजस्थान ने लखनऊ को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है। अब चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर गुजरात ने मुंबई को हराकर केकेआर को झटका दिया है। इस मैच से पहले केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर थी, लेकिन अब वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अब गुजरात की टीम ने चौथे स्थान पर अपनी जगह काबिज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इमाद वसीम के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का यूटर्न, संन्यास लिया वापस
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines