IPL 2024 GT vs MI: आईपीएल 2024 में रविवार 24 मार्च को दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया हैं। गुजरात ने अपने नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट आगाज किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रोल किया जाने लगा।
बता दें, आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच खेला और टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक को वैसे तो काफी समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हार्दिक को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा को कैसे निर्देश दे सकते हैं? वह उनसे लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग करने के लिए कैसे कह सकते हैं?
फ्लॉप साबित हुए हार्दिक
चोट के बाद हार्दिक पांड्या की काफी समय के बाद इस मैच से क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई। वापसी के बाद हार्दिक फ्लॉप साबित हुए। मैच हार्दिक ने 3 ओवर गेंदबाजी की थी जिसमें उन्होंने 30 रन खर्च किए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया। इसके बाद बल्लेबाजी में भी हार्दिक कुछ खास नहीं कर पाए और महज 11 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात ने हासिल की जीत
इस मैच को जीतने के लिए गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी और गुजरात ने 6 रन से मैच को जीत लिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इमाद वसीम के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का यूटर्न, संन्यास लिया वापस
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है बेंगलुरु का स्टेडियम, जानिए पिच और मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines