Gujarat Titans Playoff Chances IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है। लीग के 8 मुकाबले बचे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही टीम क्वालीफाई कर पाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सोमवार को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से है। टाइटंस के लिए प्लेऑफ की रेस काफी चुनौतीपूर्ण है। आज अगर वो हारती है तो प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।
क्या है गुजरात टाइटंस का गणित
पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम 12 में से 7 मुकाबले हारकर आठवें स्थान पर है। इसे अब आखिरी स्थान भी समझा जा सकता है क्योंकि नौवें (MI) और दसवें (PBKS) नंबर की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। जीटी के पास 10 अंक हैं और -1.063 की नेट रन रेट है। गुजरात टाइटंस को यदि प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो पहले केकेआर, फिर सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।
इन दोनों मुकाबलों में जीत के बाद टाइटंस के पास 14 अंक हो सकते हैं, लेकिन उसके बावजूद उसका भविष्य दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा क्योंकि 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद पहले ही मौजूद हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भी 12 अंकों के साथ रेस लगी हुई है। इन टीमों के भी एक-एक मुकाबले जीतते ही 14 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में यदि जीटी अपने दोनों मुकाबले जीत भी जाती है तो उसे नेट रन रेट से चुनौती मिल सकती है।
आज हारी तो खेल होगा खत्म
गुजरात टाइटंस को आज का मैच करो या मरो के हिसाब से खेलना होगा। यदि जीटी केकेआर से आज का मैच हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में उसे इस मैच में न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर वाली जीत की ओर देखना होगा। गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि ये नामुमकिन नहीं है और क्रिकेट में कुछ भी संभव है।
पिछले सीजन टॉप पर थी जीटी
आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम पिछले सीजन में टॉप पर थी। जीटी ने 14 में से 10 मुकाबले जीतकर 20 पॉइंट हासिल किए थे। हालांकि उसे फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके ने डीएलएस मेथड से 5 विकेट से शिकस्त दी थी। इस बार जीटी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। अब उसका भविष्य दूसरी टीमों के हाथ में आ गया है। देखना होगा कि टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: IRE vs PAK: शाहीन अफरीदी से अफगानिस्तान के फैन ने की बदतमीजी, वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें: IRE VS PAK: फ्लॉप हुए बाबर, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने पार लगाई नैया,आयरलैंड को हराया
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: नीदरलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, बड़े नाम गायब, तूफानी बल्लेबाज माइकल लेविट की एंट्री
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: 18.1 ओवर में चेज… 18 रन से जीत की जरूरत नहीं, बेंगलुरु इसके बिना भी कर सकती है क्वालीफाई
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
51 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines