IPL 2024 GT vs SRH 12th Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 12वां मुकाबला रविवार दोपहर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। अब तक के खेले गए मैचों में दोनों ही टीमों ने अपने नाम एक-एक जीत दर्ज की है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच मुकाबला जीता था। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें तो टीम काफी बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है।
पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने पैट कमिंस की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को 31 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में हैदराबाद ने टी20 में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 277 का स्कोर बनाया था और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम यह रिकॉर्ड था जो उसने 2013 में 263 रन बनाकर बनाया था। अब बारी है जब गुजरात और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी।
टी नटराजन की होगी वापसी!
अभी तक इस सीजन के हिसाब से देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा गुजरात टाइटंस के ऊपर भारी लग रहा है। दोनों मैच में टीम ने अपने टैलेंट को दिखाया है। बल्लेबाजी के अलावा टीम की गेंदबाजी भी ठीकठाक रही है। तीसरे मैच में अगर टी नटराजन फिट हुए तो इस मैच में उनकी वापसी पक्की है। वहीं आपको बता दें कि उन्होंने कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। मैच में नटराजन ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अगर वो फिट रहते हैं, तो उन्हें टीम में जयदेव उनादकट की जगह शामिल किया जा सकता है।
उमेश और साहा को मिलेगा एक और मौका?
वहीं मोहम्मद शमी के चोटिल होने की वजह से उमेश यादव उनकी जगह संभालते हुए दिखे हैं, मगर उमेश अच्छे फॉर्म में नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब तक हुए दो मुकाबलों में उन्होंने मात्र दो विकेट ही अपने नाम किए हैं। हालांकि, गुजरात के पास कार्तिक त्यागी जैसा टैलेंटेड गेंदबाज है। ऐसे में ये देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल दोनों में से किसको अगले मैच में मौका देते हैं। मगर उम्मीद है कि उमेश को एक मौका और मिलेगा। इसके अलावा रिद्दिमान साहा भी दो मैचों में 21 और 19 रन ही बना पाए हैं। मगर उनके अनुभव और विकेटकीपिंग एबिलिटी को देखते हुए कप्तान गिल उन्हें एक और मौका दे सकते हैं। मगर इन दोनों के लिए इसे आखिरी मौका कह सकते हैं।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभन गिल (कप्तान), रिद्दिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर. साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), मयंक मार्कंडेय, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB की आलोचना, एक खिलाड़ी को जगह नहीं देने पर उठ रहे सवाल; 41 गेंदों पर ठोक चुका है शतक
यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में क्यों फेल हुई मुंबई इंडियंस? सामने आईं 3 बड़ी वजह
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
35 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines