IPL 2024 GT vs SRH: अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानें Pitch Report

IPL 2024 GT vs SRH Pitch Report Weather Report: आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला रविवार को डबल हेडर के दिन दोपहर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

IPL 2024 GT vs SRH Pitch Report Weather Update Ahmedabad Narendra Modi Stadium

IPL 2024 GT vs SRH Pitch Report Weather Update

IPL 2024 GT vs SRH Pitch Report Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 12वां मुकाबला 31 मार्च यानी रविवार दोपहर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। दोनों ही टीमों ने अब तक खेले गए दो-दो मुकाबलों में से एक-एक मैच जीता है। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला जीता था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मुंबई इंडियंस को 31 रनों से मात दी थी।

विज्ञापन

रविवार को दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी। 31 मार्च को होने वाले इस मुकाबले का दोनों ही टीमों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शुभमन गिल और पैट कमिंस की अगुवाई में खेले जाने वाला यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। विदेशी खिलाड़ी कमिंस पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि रविवार दोपहर को खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा और पिच से किसे मदद मिलेगी।

विज्ञापन

कैसा होगा मौसम का हाल?

विज्ञापन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मार्च रविवार को GT vs SRH का मुकाबला होने वाला है। वेदर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद सिटी का तापमान दिन में 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, रात में पारा 22° सेल्सियस तक गिर जाएगा। इस बीच आसमान साफ रहेगा। दिन में बारिश की संभावना 1% हैं। वहीं, रात में ना के बराबर है। मौसम में नमी की बात करें तो दिन में 34% और रात में 33% होगी। मुकाबला दिन में होगा जिसकी वजह से ओस की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

रनों के लिहाज से बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम टी20 में औसत स्कोरिंग मैदान माना जाता है। अब तक इस पिच पर 10 टी 20 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 बार जीत मिली है। वहीं, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 4 बार विजेता बनी है। बता दें कि पिछले साल (2023) फरवरी में भारत ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 234 रन बनाए थे, जो इस मैदान पर T20 मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इस पिच पर फास्ट बॉलर की तुलना में स्पिनरों को ज्यादा फायदा मिलता है। लेकिन अगर आईपीएल के लिहाज से देखें तो अक्सर यहां रनों की बरसात देखने को मिलती है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को प्रिंस ऑफ अहमदाबाद कहा जाता है। उनका इस मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है। पिछले सीजन भी उन्होंने शतकों के साथ रनों की बौछार करते हुए 850 से अधिक रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ