Will Jacks Rashid Khan Virat Kohli Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विल जैक्स ने अहमदाबाद के स्टेडियम में ऐसी तबाही मचाई कि गुजरात के गेंदबाज देखते ही रह गए। रविवार को खेले गए आईपीएल के 45वें मुकाबले में जैक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 41 गेंदों में 5 चौक-10 छक्के ठोक 243.90 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन ठोके। जेक्स ने 16वें ओवर में तो मानो रनों की सुनामी ही ला दी। उन्होंने राशिद खान के एक ओवर में 29 रन कूट डाले। जिसे देख विराट कोहली भी हैरान रह गए। कोहली का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।
जैक्स ने राशिद खान को जमकर कूटा
जो राशिद खान दुनिया के अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं, जैक्स ने उन्हें जमकर फोड़ा। दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी पर चौका, पांचवीं और छठी पर छक्का ठोक जैक्स ने राशिद खान की बखिया उधेड़ डाली। राशिद के इस ओवर में 29 रन आए। आखिरी छक्के के साथ न केवल जैक्स ने अपनी सेंचुरी पूरी की, बल्कि आरसीबी को भी 24 गेंद रहते 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: कुमार संगकारा ने जीता दिल, ध्रुव जुरेल के पिता को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वसीम जाफर ने केएल राहुल का काटा पत्ता, इन 15 खिलाड़ियों को दी जगह
विराट कोहली का रिएक्शन वायरल
राशिद खान की कुटाई होती देख विराट कोहली ने भी हैरानी जताई। जेक्स ने जैसे ही पहला छक्का जड़ा। कोहली ने मुंह पर हाथ रखा और मुस्कुराने लगे। इसके बाद दे दनादन चौके-छक्के देख कोहली की नसों में रोमांच भर गया। जैसे ही जेक्स ने विनिंग सिक्स लगाया, कोहली एक्साइटेड हो गए और उन्होंने एग्रेशन के साथ इसे सेलिब्रेट किया। कोहली ने जेक्स के गले लगकर उन्हें बधाई दी।
कोहली की शानदार पारी
इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट ने ओपनिंग करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके-3 छक्के ठोक 159.09 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 70 रन जड़े। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 12 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। इस जीत के बाद आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें फिर से जिंदा हो गई हैं।
इस तरह कर सकती है आरसीबी क्वालीफाई
आरसीबी 10 में से 3 मुकाबलों में जीत के बाद 10वें स्थान पर है। उसके पास 6 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट काफी कम है। आरसीबी के पास -0.415 की NRR है। अब उसे प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए न सिर्फ बचे 4 मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे, बल्कि दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। आरसीबी के पास अधिकतम 14 अंक हो सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की किस्मत कितना साथ देती है।
ये भी पढ़ें: Sajeevan Sajana: पिता चलाते हैं ऑटो, बेटी ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: विराट कोहली ने स्ट्राइक रेट पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
16 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
24 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
37 mins agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines