Ruturaj Gaikwad Toss: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के 59वें मुकाबले में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरकार टॉस जीत लिया। गायकवाड़ लगातार टॉस हार रहे थे। उन्होंने इससे पहले 11 में से सिर्फ एक में ही टॉस जीता था। जिसके चलते वे खुद भी काफी परेशान थे। गायकवाड़ ने खुद कहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है, पता नहीं। इसे लेकर ड्रेसिंग रूम में भी बात की जाती है।
गायकवाड़ के टॉस हारने पर उन्हें सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रोल किया जा रहा था। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो मैच से कुछ घंटों पहले ही उनके टॉस जीतने पर लोगों को पैसे देने की बात कही थी, लेकिन शाम को जब रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता तो एक यूजर बुरी तरह फंस गया।
टॉस जीतने के बाद यूजर्स ने की खिंचाई
एक यूजर ने रुतुराज गायकवाड़ का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अगर रुतुराज गायकवाड़ आज रात टॉस जीतते हैं, तो मैं इस ट्वीट को लाइक करने वाले हर शख्स को 500 रुपये पे करूंगा। एक लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुके इस पोस्ट के बाद जब रुतुराज ने टॉस जीता तो लोग उसे क्यूआर कोड भेजने लगे। लोगों का कहना था कि सीएसके टॉस जीत गई है, अब हमारा पैसा दे दो। हालांकि कई यूजर्स का कहना था कि ये सिर्फ अपने पोस्ट को पॉपुलर करने का एक तरीका था। उसे अब तुमसे कोई मतलब नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक स्कैम बताया।
कुछ लोगों ने यूजर की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि बेटा अब इसे डिलीट कर लो, वर्ना बहुत बुरा फंसोगे।
रुतुराज के टॉस जीतने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने उनके टॉस जीतने पर जमकर रिएक्ट किया है।
रचिन रवींद्र को किया शामिल
रुतुराज गायकवाड़ के टॉस जीतते ही मैदान में शोर मच गया। गायकवाड़ ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ईमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छा विकेट दिखता है। यह लक्ष्य का पीछा करने वाला मैदान रहा है। यह काफी हद तक चेन्नई जैसा ही मैदान है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन की जगह रचिन रवींद्र को टीम में शामिल किया है। गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में कार्तिक त्यागी को शामिल किया है। वह डेब्यू कर रहे हैं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के सामने इमोशनल हुआ KKR का फैन, बोला- हमें छोड़कर मत जाना
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने संजीव गोयनका के वीडियो पर किया रिएक्ट, बोले- आपने लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया
ये भी पढ़ें: मैच के दिन देर से क्यों उठते हैं एमएस धोनी? बताई खास वजह, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines