IPL 2024 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई को गुजरात ने 35 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में न तो चेन्नई की गेंदबाजी अच्छी रही और न ही बल्लेबाजी में कुछ कमाल हुआ। आइए जानते हैं कि चेन्नई की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…
डेरिल मिशेल
सीएसके के गेंदबाज डेरिल मिशेल ने इस मुकाबले में खूब रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिए। मिशेल को एक भी विकेट नहीं मिला। गुजरात के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की। हालत ये हो गई कि 210 रन तक सीएसके को एक भी सफलता नहीं मिल पाई। मिशेल साझेदारी तोड़ने में नाकाम रहे। ।
सिमरजीत सिंह
सीएसके के गेंदबाज सिमरजीत सिंह की भी जमकर कुटाई हुई। उन्होंने अपने 4 ओवर में 15 की इकोनॉमी से 60 रन लुटाए। सिमरजीत को भी एक भी सफलता नहीं मिल सकी।
मिचेल सेंटनर
मिचेल सेंटनर भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 2 ओवर में 31 रन लुटाए। सेंटनर को एक भी विकेट नहीं मिला। वह जीटी के बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए।
अजिंक्य रहाणे
गेंदबाजी में पिटाई के बाद उम्मीद थी कि टीम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत दिलाएगी, लेकिन सीएसके की ओपनिंग काफी खराब रही। अजिंक्य रहाणे 5 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे सीएसके के लिए इस सीजन सिरदर्द बने हुए हैं। वह एक बार फिर फ्लॉप रहे।
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा ने पहले तो गेंदबाजी में खूब रन लुटाए। उन्होंने अपने 2 ओवर में बिना विकेट लिए 29 रन दिए। इसके बाद जडेजा ने बल्लेबाजी में भी फ्लॉप शो दिखाया। वे टीम को जीत की दहलीज तक ले जाने में नाकामयाब रहे और खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जडेजा ने 10 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का लगाकर 18 रन बनाए। जडेजा के आउट होने के बाद एमएस धोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वे भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जहां उन्होंने 11 गेंदों में एक चौका-3 छक्के जड़कर नाबाद 26 रन ठोके। धोनी के नीचे बल्लेबाजी करने आने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि हम मांसपेशियों में चोट के कारण रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए उन्हें नीचे बल्लेबाजी के लिए भेज रहे हैं। ताकि वह केवल लास्ट की कुछ गेंदों में अपनी भूमिका निभा सकें।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजीव गोयनका ने केएल राहुल विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम, इंस्टाग्राम कमेंट्स पर लगाई लिमिट
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल-संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी बात? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
51 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines