Glenn Maxwell: IPL 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। RCB की यह लगातार चौथी हार है। मैच के दौरान RCB के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह अगले मैच से बाहर हो सकते है। RCB अपने अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी। यह मुकाबला 15 अप्रैल को बेंग्लुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अंगूठे में लगी थी चोट
गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान ग्लेन मैक्सवेल कैच लेते समय मैक्सवेल के अगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई की पारी का 11वां ओवर आकाशदीप ने किया। ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार प्रहार किया। हालांकि, मैक्सवेल इस गेंद के बीच में आ गए और उन्होंने दोनों हाथों के गेंद को लपकना चाहा। हालांकि, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और गेंद उनके अंगूठे में लगी। मैक्सवेल काफी दर्द में नजर आए और मैदान से बाहर चले गए।
इस सीजन नहीं चला है बल्ला
IPL 2024 में अब तक मैक्सवेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 5.33 की औसत और 94.11 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके साथ ही वह लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार होने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उनके अलावा दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा भी IPL में 17-17 बार खाता नहीं खोल पाए हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs MI: मैच के बीच अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली, ड्रेसिंग रूम से आना पड़ा बाहर
ये भी पढ़ें: RCB vs MI: अंपायर नितिन मेनन को बैन करने की उठी मांग, एक ही मैच में दिए ये 4 गलत डिसीजन
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines