IPL 2024 Glenn Maxwell: आईपीएल 2024 में आरसीबी का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले टीम लगातार मैच हारने से परेशान थी वहीं अब टीम के स्टार ऑलराउंडर ने इस सीजन से ब्रेक ले लिया है। ग्लेन मैक्सवेल अब आगे आईपीएल 2024 में फैंस को खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। 15 अप्रैल को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया, इस मैच को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया था। इस मैच में भी मैक्सवेल नहीं खेले थे।
खराब रहा मैक्सवेल के लिए सीजन-17
आईपीएल 2024 में आरसीबी को मैक्सवेल से काफी उम्मीदें थी लेकिन ऑलराउंडर उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। वनडे विश्व कप 2023 में मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी कमाल का था लेकिन अपनी उस लय को वो आईपीएल में जारी नहीं रख पाए। मैक्सवेल ने आईपीएल छोड़ने से पहले कहा कि उनको अब मानसिक और शारीरिक रूप से आराम चाहिए और ये सही समय है।
उन्होंने कहा कि मेरी जगह अब टीम में किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए, जो उस रोल को काफी अच्छे से निभा सके। आईपीएल 2024 छोड़ने से पहले मैक्सवेल ने कोच और कप्तान के साथ भी बातचीत की, जिसपर कोच और कप्तान ने भी सहमति जताई थी।
फैंस के रिएक्शन आ रहे सामने
मैक्सवेल के आईपीएल 2024 से बाहर हो जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस के काफी सारे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि मैक्सवेल का आईपीएल 2024 से बाहर हो जाना आरसीबी के लिए कोई बड़ा झटका नहीं है क्योंकि उन्होंने अभी तक टीम के लिए कुछ खास कमाल करके नहीं दिखाया था। वहीं एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि मैक्सवेल ने टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल छोड़ा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा कहीं हार तो थकान की नजह नहीं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : RCB को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: उम्मीद न छोड़ें RCB फैंस, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती बेंगलुरु, समझें पूरा गणित
ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आया दिनेश कार्तिक का ‘तूफान’, फैंस बोले- ‘DK को विश्व कप में लाओ’
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
22 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines