IPL 2024 Full Schedule: इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। IPL 2024 के बचे हुए मुकाबलों यानी दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो गया है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहले फेज में सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल जारी किया गया था। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाने थे। अब पूरा शेड्यूल जारी हो गया। फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले 2012 में चेन्नई में IPL का फाइनल खेला गया था। IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी।
8 अप्रैल से शुरू होगा दूसरा फेज
IPL 2024 में अब 8 अप्रैल से 26 मई तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दूसरे फेज के पहले मैच में 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। IPL 2024 का क्वालीफायर 1 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 मई को खेला जाएगा। इस सीजन का एलिमिनेटर 22 मई को अहमदाबाद में होगा। दूसरा क्वालिफायर 24 मई को चेन्नई में होगी। साथ ही इस सीजन का फाइनल मुकाबला भी 26 मई, रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
अरुण जेटली स्टेडियम में 5 मैच खेलेगी दिल्ली
पहले चरण में अपने 2 घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेलने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स अपने बचे हुए 5 घरेलू मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। मुल्लांपुर स्टेडियम से सीजन की शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से और 9 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। यह मुकाबले धर्मशााला में खेले जाएंगे। साथ ही राजस्थान रॉयल्स के 2 मुकाबले गुवाहाटी में होंगे। 15 मई को RR पंजाब किंग्स से और 19 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स से गुवाहाटी में भिड़ेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
कोलकाता नाइटराइडर्स को शेड्यूल
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल
लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल
दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल
पंजाब किंग्स का शेड्यूल
सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Cricketers Holi: क्या भारतीय क्या विदेशी, होली के रंगे में रंगे सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी; सामने आईं तस्वीरें
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में हुई धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, अब दिखेगा DC का जलवा
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines