IPL 2024 Trophy: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से शिकस्त दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए केकेआर ने 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। केकेआर की ये तीसरी आईपीएल ट्रॉफी रही। फाइनल में इस बड़ी जीत के साथ ही केकेआर ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए…
आईपीएल Final में सबसे बड़ी जीत
केकेआर ने आईपीएल फाइनल में चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ टीम ने आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में भी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम ने 57 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ये रिकॉर्ड बनाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही ये सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी ये सबसे बड़ी जीत बनी। केकेआर ने पूरे आईपीएल में 100+ का लक्ष्य हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
सबसे कम हार का रिकॉर्ड
आईपीएल सीजन में किसी टीम की सबसे कम हार के मामले में केकेआर संयुक्त रूप से पहली टीम बन गई है। केकेआर को इस सीजन केवल 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने भी सिर्फ 3 मैच हारे। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020 में तीन बार सीधी हार मिली लेकिन दो बार सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: फाइनल से पहले बीमार मां ने कही ये बात, जीत के बाद गुरबाज ने खोला राज
बिना रुकावट वाला सबसे छोटा मैच
फाइनल का पूरा मैच महज 29 ओवरों तक चला। यह अब तक का सबसे छोटा और बिना किसी रुकावट वाला आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मैच भी बन गया। पिछला सबसे छोटा मैच 2010 में नवी मुंबई में खेला गया। आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स के बीच 32.2 ओवर का मैच खेला गया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: काव्या मारन से छुपाए नहीं छुपे आंसू, कैमरे से बचाई नजर, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: KKR Vs SRH: जीत के बाद नीतीश राणा ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में बताया
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रोने लगे आंद्रे रसेल, बोले- ‘इस फ्रेंचाइजी ने…’
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: शाहरुख खान ने जीत के बाद ही उतारा मास्क, खिलाड़ियों पर इस तरह लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Final में हैदराबाद की शर्मनाक हार, ये हैं 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद जीता खिताब, ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines